Bihar News: बिहार की एनडीए सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। गृह विभाग की समीक्षा बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को मिलने वाली Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई। अब दोनों को बिहार पुलिस की ओर से विशेष सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
इस फैसले के तहत तेज प्रताप यादव की सुरक्षा भी घटा दी गई है। पहले उन्हें Y श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन अब उनके साथ सिर्फ एक सुरक्षाकर्मी रहेगा। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें पहले की तरह Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी।
तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती की सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दोनों के पास पहले की तरह सुरक्षाकर्मी रहेंगे। गृह विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, लालू प्रसाद यादव के साथ हाउस गार्ड, बॉडीगार्ड, एस्कॉर्ट टीम, पायलट वाहन और बुलेटप्रूफ कार रहेगी। वहीं, राबड़ी देवी को महिला बॉडीगार्ड समेत अतिरिक्त सुरक्षा सुविधाएं मिलती रहेंगी। सरकार का कहना है कि सुरक्षा समीक्षा के बाद यह नियमित प्रशासनिक फैसला लिया गया है।
Read Also: Don-3 Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा नोटिस, सांसद कंगना रनौत ने किया सपोर्ट
आवास खाली करने का नोटिस
गौरतलब है कि, हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भी दिया गया था। लेकिन, सरकारी आवास को अब तक खाली नहीं किया गया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि आवास किसी की बपौती नहीं है। सरकारी आवास को खाली कराया जाएगा। इस पर राजद नेता ने कहा था कि फोर्स बुलाकर खाली करा लो हम खाली नहीं करेंगे।
Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान
