Weather Forecast Live: महाराष्ट्र के कई इलाकों में जोरदार बारिश, पानी-पानी मुंबई, मानसून 13 दिन लेट

monsoon_28ILzVtYl.jpg

Weather Monsoon Update: महाराष्ट्र के कई इलाकों में देर रात से जोरदार बारिश हो रही है। राज्य में मानसून का असर दिखने लगा है। देर रात हुई बारिश से मुंबई शहर पानी-पानी हो गया। मुंबई के पश्चिम उपनगर में 190 एमएम बारिश हो चुकी है। भारी बारिश के चलते मुंबई जाम हो गया है। कई निचले इलाकों में जलभराव के कारण जाम लग गया। इन इलाकों में हिंदमाता, माटुंगा, कुर्ला अंधेरी के इलाके शामिल हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट भी जारी है। साथ ही 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। भारी बारिश के कारण मुंबई की सड़कों पर वाहनों का लंबा जाम लग गया है। ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार सुबह 10 बजे जारी अपने बुलेटिन में कहा कि अगले 3 घंटों के लिए मुंबई और ठाणे जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, आवश्यक सावधानियां बरतने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। यह चेतावनी अगले तीन घंटे तक प्रभावी रहेगी।

रेल यातायात ठप

भारी बारिश के चलते ट्रांस हार्बर रेल मार्ग पर रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कोपरखैरणे और तुर्भे स्टेशन के बीच पटरियों के नीचे की मिट्टी बह जाने के कारण दोनों दिशाओं की रेल सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। भारी बारिश के चलते पटरियों के नीचे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र इस रूट पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया है।

Read Also: Cricket: आरसीबी ने खिताब जीतकर किया IPL का समापन, जानिए इस महीने कब मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, यह रहा पूरा शेड्यूल

देर से आया मानसून

बता दें कि, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार मंगलवार को मुंबई में दस्तक दे दी। जो की सामान्य तारीख से 13 दिन बाद आया है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। मुंबई में मानसून की सामान्य शुरुआत की तारीख 10 जून है। साल 2023 में मानसून इससे भी देरी से यानी 25 जून को आया था। अब मानसून तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है।

Read Also: ODI WC 2027: वनडे विश्वकप में खेलेंगे रोहित-विरोट, BCCI सचिव ने दिया बड़ा बयान

Read Also: Health: ऑफिस में बैठकर काम करने वालों के लिए रामबाण हैं ये योगासन, आसपास भी नहीं आएगी दर्द की कोई समस्या