Cricket: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का बेड़ा गर्क, 1605 दिनों बाद देखने पड़े ऐसे दिन, शर्मनाक रिकॉर्ड्स की झड़ी

iyer_record_2uPPPDWan.jpg

Shreyas Iyer's Captaincy Record: भारतीय क्रिकेट टीम यानी टी-20 की विश्वविजेता टीम जिसको लेकर किसी ने भी ऐसे कल्पना नहीं की होगी कि लगातार 2 सीरीज में बुरी तरह हार मिलेगी। इतना ही नहीं दो सीरीज हारने के साथ एक टी-20 मैच भी नहीं जीता होगा। ये वही टीम है जिसमें तिलक वर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, ईशान किशन और अभिषेक सरीके अक्रामक बल्लेबाज है। इसके अलावा अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह जैसे बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनका पूरी दुनिया लोहा मानती है।

इससे पहले इसी टीम ने बीते फरवरी महीने में टी-20 विश्वकप जीता था और दुनिया को अपनी ताकत दिखाई थी लेकिन अब आयरलैंड के साथ हुई दो मैचों की सीरीज में एक भी मैच नहीं जीता और सीरीज हार गए। इसके अलावा इंग्लैंड के साथ हुई पांच मैचों की सीरीज में इससे ज्यादा बुरा हाल हुआ। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया लेकिन बाकी के बचे चारों मुकाबलों में टीम इंडिया कहीं भी प्रतिस्पर्धा में नहीं थी और लगातार चारों मैच हार गई।

1605 दिनों बाद देखे बुरे दिन

उल्लेखनीय है कि, टी-20 विश्वकप जीत के साथ बीसीसीआई ने टीम की कप्तानी सूर्याकुमार यादव से लेकर श्रेयस अय्यर को सौंपी थी। इसके बाद जून महीने में आयरलैंड का दौरा हुआ जिसमें 2-0 से हार मिली। ठीक इसके बाद हुई इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने जहां इसी के साथ 1605 दिनों के बाद आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में अपनी नंबर-एक की पोजीशन को गंवा दिया। वहीं कुछ ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड भी बने जो इससे पहले टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में कोई टीम बनाने में कामयाब नहीं हो सकी थी।

Read Also: Cricket: जिंबाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, संजू को नहीं मिली जगह, रिंकू सिंह की वापसी

सात मैचों में एक भी नहीं जीता

आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे को मिलाकर भारतीय टीम ने कुल 7 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच बारिश के चलते जहां रद्द हो गया तो वहीं 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। ऐसा पहली बार हुआ है कि टीम इंडिया लगातार 7 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने के बाद एक भी मैच को जीतने में कामयाब नहीं हो सकी।

इंग्लैंड से पहली बार हारी सीरीज

भारतीय टीम ने टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ 2 या उससे अधिक मैचों की सीरीज में कभी हार का सामना नहीं किया था, लेकिन श्रेयस अय्यर के कप्तानी संभालने के बाद टीम इंडिया ने पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में हार का सामना किया है। वहीं, 7 साल के बाद टीम इंडिया ने लगातार 2 टी-20 सीरीज हारने का रिकॉर्ड बनाया।

Read Also: Cricket: अब सितंबर-अक्टूबर में भी होगा आईपीएल, 74 की जगह 94 होंगे मुकाबले, यह रही पूरी जानकारी

Read Also: Cricket: टी-20 सीरीज में खराब प्रदर्शन के बीच इंग्लैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू की बल्लेबाजी प्रैक्टिस