MLC 2026: इस कंगारू बल्लेबाज ने उड़ाया गर्दा, एक ओवर में उड़ा दिए 6,6,6,6,6 छक्के, हेटमायर ने 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन कूटे

stoinis_1Am7uj77H.jpg
Marcus Stoinis

MLC 2026 Marcus Stoinis Hetmyer: अमेरिका में इन दिनों मेजर लीग क्रिकेट यानी एमएलसी खेली जा रही है। इस सीजन का 9वां मुकाबला सिएटल ओर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेला गया। इस मैच में आस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का जलवा देखने को मिला, स्टोइनिस ने इस मुकाबले में एक ओवर में पांच छक्के लगा दिए। इसके अलावा सिमरन हेटमायर ने भी 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन कूटे। सिएटल ओर्कास के गेंदबाज जसदीप ने शानदार बॉलिंग करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए।

 इस मैच में वाशिंगटन फ्रीडम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिएटल ओर्कास को काफी अच्छा स्टार्ट मिला। विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने 20 बॉल पर 37 रन बनाए। मैथ्यू ब्रिट्ज्के ने 23 गेंद में 32 रन बनाए। टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के आउट होने के बाद शिमरन हेटमायर और मार्कस स्टोइनिस ने पारी संभाला। मार्कस स्टोइनिस की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में 42 रन ठोक दिए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 छक्के लगाए। इसमें से 5 छक्के उन्होंने एक ही ओवर में लगाए थे। स्टोइनिस का स्ट्राइक रेट इस पारी में 262.50 का रहा।

 हेटमायर ने भी अक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हेटमायर ने 33 बॉल पर 2 चौके और 9 छक्के की मदद से 79 रन स्कोरबोर्ड पर ठोक दिए। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 239.39 का रहा। दोनों बल्लेबाजों की दमदार पारी के दम पर ओकार्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 227 ठोक दिए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाशिंगटन फ्रीडम की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।

Read Also: ICC Rankings: दूसरे ODI से पहले आईसीसी रैंकिंग अपडेट, श्रेयस को नुकसान और गुरबाज ने मारी छलांग, रोहित और कोहली का स्थान बरकरार

 गेंदबाज जसदीप का कहर

वाशिंगटन की टीम इस मुकाबले में 20 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 16.2 ओवर में 139 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सिएटल की तरफ से जसदीप सिंह ने 4 ओवर में 24 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। जसदीप एमएलसी में पांच विकेट हॉल लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। वहीं, कैमरून ग्रीन को इस मैच में दो विकेट मिले। सिएटल की टीम पॉइंट्स टेबल में दो जीत और 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है।

Read Also: Ind vs IRE T20: कब होगा भारत और आयरलैंड सीरीज का आगाज, नए कप्तान अय्यर के साथ सूर्यवंशी का डेब्यू संभव

Read Also: Ind vs Afg 2026: वनडे में एक और कीर्तिमान रचेंगे रोहित शर्मा, गांगुली और द्रविड़ को छोड़ देंगे पीछे, कैलिस से भी निकल जाएंगे आगे