Malviya Nagar Agnikand: 'दिल्ली में सब चलता है’...21 मौतों के नरसंहार पर होटल मालिक का शर्मनाक बयान

rekha_gupta_rTD10x6Vr.jpg

Malviya Agnikand: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में जब बदलाव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने 21 मौतों पर बेहद शर्मनाक बयान दिया और कहा कि दिल्ली में सब चलता है। ज्यादा कमाई के लालच में कमरों की संख्या को बढ़ाया था। होटल के संचालन के लिए स्टाफ रखा गया था। इस दौरान उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दमकल विभाग से कोई एनओसी नहीं लिया था।

लवकेश बजाज ने पुलिस पूछताछ में आगे बताया कि होटल का कारोबार अच्छा चल रहा था, इसलिए ज्यादा कमाई के लिए ज्यादा कमरे बनवाए थे। आरोपी ने यह भी बताया कि हादसे के बाद वह घबरा गया था और मौके से फरार हो गया था। डर के कारण वह अपने घर भी नहीं गया और लगातार इधर-उधर भटकता रहा। करीब तीन साल पहले यह बिल्डिंग खरीदी गई थी।

bajaj_faJw-tPKs.jpg
लवकेश बजाज, होटल मालिक

आगे होटल मालिक ने दावा किया कि उसने बेड एंड ब्रेकफास्ट (BNB), टूरिस्ट और हेल्थ रेस्टोरेंट जैसी गतिविधियों के लिए आवश्यक अनुमति ली थी, हालांकि पुलिस उसके दावों की जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान होटल संचालन, सुरक्षा मानकों और अन्य संभावित अनियमितताओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सामने आएगी।

जिंदा जले थे 21 लोग 

गौरतलब है कि, बुधवार को मालवीय नगर स्थित होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी, जिनमें 12 विदेशी नागरिक शामिल थे। इसके अलावा कई दर्जन लोग गंभीर रूप घायल अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे के बाद शुरुआती जांच में पाया कि होटल में अंदर और बाहर जाने का केवल एक रास्ता था, खिड़कियां स्थायी रूप से बंद थीं और मुख्य दरवाजा सेंसर से खुलता था। जिसके चलते आग लगने के दौरान लोगों को बाहर निकलने में दिक्कतें हुई थी।

Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान

hotel_aag_6EGNNXViX-.jpg

घायलों से मिलने पहुंची सीएम

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज साकेत स्थित निजी अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने घायलों को सांत्वना दी और कहा आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। उन्‍होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्‍यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 10-10 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि घायलों के चिकित्सा खर्च की व्यवस्था की जाएगी। मृतकों के शवों को उनके पैतृक स्‍थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

Read Also: West Bengal Crisis: दो फाड़ हुई ममता बनर्जी की TMC, ऋतब्रत बनर्जी को चुना गया LOP, स्पीकर ने दी मंजूरी