Ind vs Afg Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल के बाद वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह इस समय श्रीलंका में तीन देशों की त्रिकोणीय सीरीज खेल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ उनका बल्ला शांत रहा था लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में दमदार पारी खेली। हालांकि, यह पारी ज्यादा लंबी नहीं थी लेकिन रन बनाने का स्ट्राइक रेट 200 था। इसी के लिए वैभव सूर्यवंशी को दुनिया जानती है।
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में इस समय तीन देशों के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं, लेकिन सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर हैं। पहले मैच में जब वे श्रीलंकाई टीम के खिलाफ खेलने के लिए उतरे तो उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं आए। वह 14 ही रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद दूसरे मैच का इंतजार था।
अफगानिस्तान के खिलाफ आज भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह दोनों ने भारत को शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने धमाकेदार अंदाज में टीम को शुरुआत दिलाई। सूर्यवंशी ने बिना छक्के लगाए 22 गेदों पर 44 रनों की पारी खेली। इस बात का साफ संकेत दे दिया कि वह बिना हिटिंग के क्लासिकल शॉट्स के लिए रन बटोर सकते हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा।
सूर्यवंशी अब्दुल्ला अहमदजई का शिकार बने। जब वैभव आउट हुए, तब तक भारतीय टीम अच्छी शुरुआत कर चुकी थी। वैभव आउट होते वक्त भारतीय ए टीम का स्कोर 74 रन हो चुका था। दूसरे छोर पर प्रभसिमरन सिंह ने भी उनका अच्छा साथ दिया। प्रभसमिरन सिंह ने 69 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली।
भारत के दो मैच बाकी
जानकारी के लिए बता दें कि, इस त्रिकोणीय सीरीज में भारत के अलावा श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें खेल रही हैं। सभी टीमें एक दूसरे से दो-दो मैच खेलेंगी। इसके बाद अंक तालिका में जो दो टीमें टॉप पर होंगी, उनके बीच फाइनल खेला जाएगा। अब तक दो मैच हो चुके हैं। यानी वैभव के पास लीग फेज में अभी दो औ मैच बचे हुए हैं। अभी श्रीलंका और अफगानिस्तान एक-एक मैच और खेला जाएगा। भारत का अगला मुकाबला 15 जून दिन सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ खेला जाएगा।
