Ind vs Eng 2026: टी-20 विश्वकप के बाद भारतीय क्रिकेट का एक नया दौर शुरू हुआ, लेकिन नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तान में आगाज बेहद निराशाजनक रहा। भारत आयरलैंड जैसी कमजोर आंकी जाने वाली टीम के सामने 2-0 से हार गया। भारतीय टीम की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को छोड़कर सभी फाटफट क्रिकेट के सितारे टीम में शामिल हैं, बावजूद इसके भारत की टीम ने बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया।
अब आयरलैंड से मिली हार के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। यहां पर सबसे पहले भारतीय टीम को पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है और इसके बाद तीन वनडे मैचों की श्रंखला खेली जाएगी। वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के पास रहेगी और रोहित शर्मा विराट कोहली जैसे दिग्गज पिच पर बल्लेबाजी की छाप छोड़ते हुए दिखाई देंगे। इस नई सीरीज का शेड्यूल पर नोट करिए, क्योंकि सीरीज में ज्यादा समय नहीं बचा है।
टी-20 सीरीज की शुरुआत
भारत और इंग्लैंड के बीच सबसे पहले टी-20 सीरीज खेली जाएगी। पांच मैचों की सीरीज का आगाज एक जुलाई से होना है। सीरीज का दूसरा मैच 4 जुलाई को खेला जाना है। तीसरा मुकाबला मंगलवार 7 जुलाई, चौथा 9 और आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा। इसके साथ पांच मैचों की सीरीज का समापन हो जाएगा। इस फटाफट प्रारुप के बाद भारतीय टीम एकदिवसीय क्रिकेट खेलने उतरेगी।
तीन वनडे मैचों की सीरीज
टी-20 के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है क्योंकि आगामी विश्वकप को देखते हुए भारतीय प्रबंधन टीम संतुलन और अनुभव को लेकर तैयारियों को परखेगा। इस सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी जहां पर दोनों टीमें अपना पहला एकदिवसीय मैच खेलेगी। इसके बाद दूसरा 16 और आखिरी मैच 19 जुलाई को होगा। इस सीरीज में दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए दिखाई देंगे। टीम की कमान युवा शुभमन गिल के पास रहेगी।
