Cricket News: जसप्रीत बुमराह OUT, आकिब नबी IN! कौन है जम्मू-कश्मीर का धाकड़ गेंदबाज़?

image

J&K fast Bowler Aqib Nabi: भारतीय क्रिकेट टीम को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड मैच के दौरान चोटिल होने के कारण दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए, लेकिन इसी के साथ भारतीय क्रिकेट को एक नया चेहरा भी मिल गया। जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

टीम इंडिया में चयन के बाद आकिब नबी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा- कि यह पल उनके लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। चयनकर्ताओं ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वह अपने प्रदर्शन से सही साबित करेंगे और भारत का नाम रोशन करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। इसके अलावा आकिब ने अपनी सफलता का श्रेय जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA), अपने परिवार और कोचों को दिया। वहीं उनके पिता गुलाम नबी डार ने अपने बेटे के टीम इंडिया में शामिल होने पर कहा- कि उन्हें हमेशा विश्वास था कि एक दिन उनका बेटा भारत की नीली जर्सी जरूर पहनेगा और आखिरकार वह सपना पूरा हो गया हैं।

बता दें कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन इसके बाद भी वह पूरी तरह फिट नहीं हो सके। जिसके चलते उन्हें श्रीलंका दौरे से बाहर होना पड़ा। वहीं टीम इंडिया को ऐसे तेज गेंदबाज की जरूरत थी, जो धीमी और स्पिन पिचों पर लंबा स्पेल फेंक सके और नई गेंद से प्रभाव छोड़ सके।

आकिब नबी ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ, घातक स्विंग और लगातार विकेट लेने की क्षमता के दम पर चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि जम्मू-कश्मीर का यह तेज गेंदबाज टीम इंडिया की जर्सी में अपने डेब्यू पर कैसा प्रदर्शन करता है।

कौन हैं आकिब नबी?

29 वर्षीय आकिब नबी केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी तेज़ गेंदबाजी, सटीक लाइन-लेंथ और शानदार स्विंग के दम पर घरेलू क्रिकेट में अलग पहचान बनाई है। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में आकिब ने सिर्फ 10 मैचों में 60 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान उन्होंने सात बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया।

Read Also:CRICKET: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो शेयर कर किया बड़ा का ऐलान

अगर बात पिछले दो रणजी सीजन की करें, तो आकिब नबी ने कुल 104 विकेट अपने नाम किए हैं। जिनमें 2025-26 सीजन के 60 विकेट और उससे पहले के सीजन में 44 विकेट शामिल हैं। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें लाल गेंद क्रिकेट में देश के सबसे प्रभावशाली तेज गेंदबाजों में शामिल कर दिया। और उन्हें लाल गेंद का कलाकार के रूप में भी जाना जाता हैं। इसके अलावा आकिब नबी का प्रदर्शन नॉकआउट मुकाबलों में भी बेहद शानदार रहा। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश, सेमीफाइनल में बंगाल और फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ निर्णायक गेंदबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी आकिब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके। इस दौरान एक पारी में 4 विकेट लेने का कारनामा भी किया। विदेशी टीम के खिलाफ उनके इस प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि वे एशियाई परिस्थितियों में प्रभावी गेंदबाजी करने के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट के दबाव को भी संभाल सकते हैं। इन्हीं दमदार प्रदर्शनों के चलते चयनकर्ताओं ने आकिब नबी पर भरोसा जताया और उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में श्रीलंका दौरे के लिए मौका दिया।

 Read Also:Ind vs Zim Live: भारत का पहला विकेट गिरा, तीसरे मैच में अभिषेक फिर फ्लॉप, वैभव सूर्यवंशी का बल्ला उगल रहा आग