Weather 13 August: 16 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, 70 से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवाएं, पढ़िए IMD का पूरा अपडेट

mosam_Ks98t3si2.jpg

Weather Forecast 13 August: देश में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन देने वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत 16 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी है। ऐसे में यात्रा करने या घूमने से पहले मौसम विभाग की चेतावनी को पढ़ लेना चाहिए। घने जंगल वाले इलाकों से यात्रा करने से बचें क्योंकि तेज आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष टूटकर सड़क पर गिर सकते हैं। निचले इलाकों में तेज बारिश के कारण जलजमाव की समस्या बनी रह सकती है।

मौसम विभाग ने 16 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम-बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी कहर बरपा सकती है। इस बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

अगर दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात की जाए तो गुरुवार 13 अगस्त को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, झांसी, बहराइच, गोंडा, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गोरखपुर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, मिर्जापुर, सोनभद्र और मऊ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है।

Read Also: मेटा ने कर दिया बड़ा धमाका, अब Facebook, Instagram और Whatsapp चलाने के लिए देने होंगे पैसे, पढ़िए पूरा रिचार्ज प्लान

बिहार का मौसम

बिहार राज्य की बात की जाए तो यहां भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। गया, जहानाबाद, पटना, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया और मुंगेर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है।

Read Also: Student Protest: आज झारखंड बंद का ऐलान, राजधानी रांची में हाई अलर्ट, सीएम सोरेन की छात्रों से अपील

Read Also: Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि का पौराणिक महत्व, पूजा विधि से लेकर व्रत पारण तक की पढ़ लीजिए पूरी जानकारी