ICC ODI Rankings: भारत और अफगानिस्तान (Ind vs Afg) के बीच इस समय तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच धर्मशाला में खेला गया और भारत ने इसे 7 विकेट से अपने नाम किया था। दूसरा एकदिवसीय मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ikana Stadium) में खेला जा रहा है लेकिन इस मुकाबले से पहले आईसीसी ने वनडे रैंकिंग को अपडेट कर दिया है। इस रैंकिंग भारतीय उपकप्तान श्रेयस अय्यर (Sreyas Iyer) को भारी नुकसान हुआ तो वहीं अफगानी ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) ने लंबी छलांग लगाई है। इसके अलावा टॉप-5 बल्लेबाजों को अपनी रैंकिंग में कोई नुकसान नहीं हुआ।
इस नई रैंकिंग में अभी भी कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल नंबर वन पर काबिज है। उनकी रेटिंग 815 की चल रही है और दूसरे नंबर पर भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) काबिज हैं। विराट कोहली इस नंबर पर काफी लंबे समय से कब्जा जमाए हुए हैं। इस दिग्गज की मौजूदा रेटिंग 783 है। हालांकि, आईपीएल के बाद खेली जा रही एकदिवसीय श्रंखला का कोहली हिस्सा नहीं है। वह चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं।
अफगानिस्तान के ओपनर खिलाड़ी इब्राहिन जादरान (Ibrahim Zadran) 739 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर कब्जा जमाए हुए हैं। इसके अलावा भारतीय स्टार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चौथे नंबर पर काबिज है और वह भी 739 रेंटिंग के साथ इस नंबर पर हैं। अगर पांचवें बल्लेबाज की बात की जाए तो वह कोई और नहीं बल्कि भारतीय एकदिवसीय मुकाबलों के कप्तान शुभमन गिल (Subman Gill) है। इस नंबर पर गिल 735 की रेटिंग के साथ काबिज हैं। छठे नंबर पर पाकिस्तानी बाबर आजम (Babar Azam) और सातवें नंबर पर कैरेबियाई शे होप (Shai Hope) का नाम हैं।
गुरबाज ने लगाई छलांग
इन सबके बीच अफगानी ओपनर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने लंबी छलांग लगाई है और वह अब 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गुरबाज की रेटिंग 641 हो गई। धर्मशाला में खेले गए पहले मैच में गुरबाज ने शानदार शतक लगाया था। इसका फायदा रेटिंग में मिला है। इस बीच भारतीय उपकप्तान श्रेयस अय्यर तीन स्थान नीचे खिसक गए। अय्यर अब 639 की रेटिंग के साथ नंबर 15 पर हैं। अगर अय्यर बचे हुए दोनों मुकाबलों में रन बनाते हैं तो उनके स्थान में फायदा मिल सकता है।
भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन...
भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (C), ईशान किशन (WK), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (WK), इब्राहिम जादरान, सदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (C), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटी, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम साफी और बिलाल सामी।
