Water Tank Cleaning Tips: बरसात और गर्मी के मौसम में हम कई तरह की समस्याओं का सामना करते हैं। स्वास्थ्य, फिटनेस और घर की साफ-सफाई आदि-आदि इसमें शामिल है। दरअसल, बारिश के मौसम में हम कई तरह की मौसमी बीमारियों का सामना साफ-सफाई और खान-पान को लेकर करते हैं। बारिश और तेज हवा के कारण घर में रखी वस्तुओं में गंदगी जमने लगती है जिसकी हमें समय-समय पर सफाई करनी होती है। इन्ही में से एक है घर की छत पर रखी पानी की टंकी।
पानी की टंकी की सफाई करने के लिए हमें टंकी में घुसकर सफाई करनी पड़ती है। लेकिन, आप पानी की टंकी की सफाई उसके अंदर घुसे बिना ही कर सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप टंकी में बिना घुसे ही कुछ ही देर में साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको लंबी छुट्टी या साप्ताहिक अवकाश का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चलिए, जानते हैं ऐसे टिप्स। जिसकी मदद से आप टंकी में जमा कीचड़ और मिट्टी को बाहर निकाल सकते हैं।
क्लोरिन के घोल
क्लोरीन के घोल की मदद से आप टंकी में मौजूद कीड़ों को बाहर निकाल सकते हैं। पहले आप क्लोरिन के घोल को टंकी में डालकर और घंटों तक टंकी में रहने दें, इसके बाद पानी को निकाल दें, टंकी को कई बार साफ पानी से भरकर पानी को निकाल दें, ध्यान रखें कि क्लोरिन की एक बूंद भी टंकी के अंदर ना रहे। इससे आपकी टंकी दमकने चमकने लगेगी और गंदगी बाहर आ जाएगी।
सफेद सिरका का इस्तेमाल
पानी की टंकी को साफ करने के लिए आप सफेद सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं। सफेद सिरके को एक प्राकृतिक क्लीनर माना जाता है। जरूरत के हिसाब से सिरके को पानी की टंकी में डालकर इसे कुछ समय के लिए छोड़ देना चाहिए, यह टंकी में मौजूद दाग-धब्बे और जमी गंदगी को कम करने में मदद करता है।
बेकिंग सोडा और गर्म पानी
टंकी सफाई के लिए लोग बेकिंग सोडा और गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले टंकी में घोल को डाला जाता है और फिर उसमें गर्म पानी मिलाया जाता है, इसके बाद कुछ समय के लिए इसे टंकी में छोड़ देना चाहिए। यह जमी गंदगी को बाहर निकालता है और बदबू को भगाता है। इससे टंकी को कई बार साफ करना चाहिए।
हाई प्रेशर पाइप या मोटर पम्प
टंकी की सफाई के लिए कई जगहों पर हाई प्रेशर पाइप या मोटर पम्प का इस्तेमाल किया जाता है। हाई प्रेशर पाइप से टंकी की दीवारों पर तेज पानी का प्रेशर लगाकर जमी गंदगी को कम किया जा सकता है। इस आसान तरीके से भी बरसात के मौसम में सफाई की जा सकती है। इसके अलावा हमें भी नियमित रूप से कुछ सावधानियों का अपनाना चाहिए।
पानी की टंकी को हमेशा ढक्कन से ढककर रखना चाहिए।
टंकी में लीकेज या दरार हो तो उसको तुरंत ठीक करवा लें।
एक साल में कम से कम 2 या 3 बार डीप क्लीनिंग करनी चाहिए।
टंकी को सफाई के बाद भी साफ पानी से फ्लश जरूर करें।
Read Also: Lifestyle: बरसात के मौसम में ऐसे बनाए रखें घर की खूबसूरती, सुरक्षा के लिए बरते ये सावधानियां

