Maharashtra MLC Election Results: महाराष्ट्र में हुए विधानसभा परिषद चुनाव के परिणाम पूरी तरह से स्पष्ट हो गए हैं। 17 में 16 सीटों पर महायुति यानि सत्ताधारी बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी (अजित गुट) ने कब्जा किया है। एक सीट पर बीजेपी के बागी ने खेल बिगाड़ दिया जिससे यह सीट विपक्ष के खाते में चली गई। इससे पहले 6 सीटों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए थे। नासिक सीट पर बीजेपी के बागी ने शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रत्याशी का खेल बिगाड़ दिया। यहां शिवसेना प्रत्याशी नरेंद्र दराडे को निर्दलीय प्रत्याशी गोकुल गिते से हार का सामना करना पड़ा है।
महायुति के खाते में गई सीटें...
नांदेड़: बीजेपी के प्रत्याशी अमरनाथ राजुरकर जीते
नागपुर (उपचुनाव): बीजेपी के डॉक्टर राजीव पोतदार विजयी
भंडारा-गोंदिया: बीजेपी के अविनाश ब्राह्मणकर जीते
छत्रपति संभाजीनगर-जालना: बीजेपी के सुहास शिरसाट विजयी
परभणी-हिंगोली: शिवसेना (शिंदे गुट) के सईद खान जीते
जलगांव: बीजेपी के नंदकिशोर महाजन जीते
सांगली-सतारा: बीजेपी प्रत्याशी धैर्यशील कदम जीते
सोलापुर: बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र राउत जीते
धाराशिव-लातूर-बीड: बीजेपी प्रत्याशी बसवराज पाटिल जीते
अमरावती: बीजेपी के प्रवीण पोटे जीते
बीजेपी के बागी ने कर दिया खेल खराब...
नासिक में शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के प्रत्याशी ने कर दिया खेल खराब...ाब...ा (शिंदे गुट) के प्रत्याशी का खेल बिगाड़ दिया। यहं किया है। नरेंद्र दराडे को हार मिली और उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी गोकुल गिते ने हराया। खास बात यह है कि गोकुल बीजेपी के नेता हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। जिसके चलते उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें जीत मिली है। बता दें कि, चुनाव से पहले शिवसेना और बीजेपी ने यहां अपने नगर सेवकों को एकजुट रखने के लिए उन्हें ठाणे के एक होटल में भी ठहराया था। क्योंकि चुनाव में खरीद-फरोख्त का डर था। लेकिन बीजेपी और शिवसेना की यह रणनीति नासिक में काम नहीं आई और निर्दलीय गोकुल गिते ने महायुति प्रत्याशी को हरा दिया।
