Delhi Congress Protest: नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन कर रहे लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस नेताओं से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया था। समाजवादी पार्टी के सांसद राहुल गांधी को समर्थन देने पहुंचे थे।
विपक्षी दल शिक्षा से जुड़े मुद्दों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास के निकट धरने पर बैठे थे। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ सड़क पर बैठे रहे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें दो बार धरना समाप्त करने और वहां से हटने का अनुरोध किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।
शाम करीब साढ़े छह बजे बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के चारों ओर घेरा बना लिया और पुलिस को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच करीब आधे घंटे तक धक्का-मुक्की होती रही।
इससे पहले राहुल गांधी ने सवाल पूछे, ‘पूरा देश जानता है कि एजुकेशन सिस्टम टूट चुका है’, लेकिन अभी तक चल रहा है। पूरे देश में एजुकेशन सिस्टम को लेकर रोष व्याप्त है और छात्र सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य है। पीएम आवास के बाहर कांग्रेस सांसद ने केन्द्र सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप क्यों हैं, इस चुप्पी का क्या कारण हैं? देश का भविष्य सड़कों पर उतरकर जवाब मांग रहा है। प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए, लोकतंत्र में सवाल का जवाब दिया जाता है लेकिन केन्द्र की तानाशाही के चलते युवाओं के हिस्से में लाठियां आ रही हैं।
सोमवार को पूरे देश ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में पुलिस की बर्बरता देखी है। परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शुचिता की मांग करना अब किसी गुनाह से कम नहीं है। छात्रों को पिटने से किसी समस्या का समाधान नहीं निकलेगा। सरकार को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होगी और जवाबदेही देनी होगी। इस तानाशाही से देश विकसित नहीं बल्कि अलोकतांत्रिक प्रणाली की ओर बढ़ रहा है। सरकार को ये सब रोकना चाहिए, ये पूरी तरह से गलत है।
Read Also: ‘एजुकेशन सिस्टम टूट चुका’, PM आवास के बाहर कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल और प्रियंका गांधी शामिल
Read Also: Monsoon Care Tips: मानसून में बिगड़ रही है बच्चों की सेहत, इन ट्रिक्स से रखिए उनकी सेहत का ख्याल
