WB TMC Crisis: बागियों की लिस्ट से बाहर निकले शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- 'टीएमसी मेरे साथ खड़ी रहीं, मैं दीदी के साथ'

satrughan_sinha_g5ohdUMQK.jpg
शत्रुघ्न सिंहा, टीएमसी

WB TMC Crisis: पश्चिम-बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में फूट का दौर जारी है। एक के बाद एक इस्तीफों की झड़ी लग रही है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के करीबी भी साथ छोड़कर जा रहे हैं। इसी बीच सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह दुख की घड़ी में ममता बनर्जी के साथ खड़े रहेंगे। वह बागी सांसदों की लिस्ट में शामिल नहीं हैं। सांसद ने कहा कि दीदी (ममता बनर्जी) ने मुसीबत में मेरा साथ दिया था। इससे पहले भी सांसदों के करीबियों ने कहा था कि उन्होंने (शत्रुघ्न सिन्हा) किसी भी पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए है। उनके पत्र पर हस्ताक्षर करने की खबर गलत है वे दिल्ली से बाहर हैं।

हाल में ये खबर आई थी कि टीएमसी के 20 सांसद बागी हो गए हैं, वो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं। इन सांसदों की लिस्ट में यूसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा, काकोली घोष और सयानी घोष का भी नाम शामिल था। काकोली घोष और कुछ सांसदों ने तो केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर जाकर मुलाकात की थी। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के बयान सामने आने के बाद यह साफ हो गया कि उनका नाम इस बागियों की लिस्ट में शामिल नहीं है।  

मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद सिन्हा ने कहा कि मुश्किल समय में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी मेरे साथ खड़ी रहीं। मैं भी पार्टी के इस मुश्किल समय में दीदी का साथ नहीं छोडूंगा। ममता बनर्जी और टीएमसी के साथ खड़ा रहना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि 2019 के संसदीय चुनाव में पटना साहिब लोकसभा सीट हारने के बाद ममता बनर्जी ही इकलौती ऐसी व्यक्ति थी जो उनके साथ खड़ी रही, मेरा साथ दिया। उन्होंने मुझे आसनसोल से उम्मीदवार बनाया और लोकसभा के लिए चुने जाने में मेरी मदद की। ऐसे दावे किए गए थे कि उन्होंने बागी सांसदों की सूची पर हस्ताक्षर किए थे लेकिन ये सभी दावे झूठे हैं।

Read Also: ODI WC 2027: कब से कब तक खेला जाएगा वनडे विश्वकप, 14 टीमें लेंगी भाग, तारीखों का हो गया खुलासा

2022 में हुए थे शामिल

बता दें कि, शत्रुघ्न सिन्हा ने मार्च 2022 में टीएमसी ज्वाइन की थी। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा बाद में आसनसोल से टीएमसी के सांसद चुने गए। ममता बनर्जी ने साल 2022 के उपचुनाव में आसनसोल लोकसभा सीट से उन्हें जीताकर सांसद भेजा था। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दोबारा वहां से जीत हासिल की और 2026 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी के स्टार प्रचारक भी बने थे।

Read Also: Karnataka: कर्नाटक में ‘शिव सरकार’ की ताजपोशी तय, सिद्धारमैया कल देंगे इस्तीफा, 30 मई को होगा शपथ समारोह

Read Also: Punjab Nikay Chunav 2026: विधानसभा चुनाव से पहले पास हुई AAP, 958 वार्डों में मिली जीत, अबोहर में कमल खिला, जानें कांग्रेस और SAD का हाल