Jaspal Rana Passes Away: दिग्गज शूटर और मनु भाकर के कोच का निधन, देश के लिए जीते कई मेडल, PM ने जताया दुख

jaspal_rana_jfrkNQWzM.jpg
जसपाल राणा और मनु भाकर

Jaspal Rana Passes Away PM Modi: भारत के दिग्गज निशानेबाज और एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विजेता जसपाल राणा अब इस दुनिया में नहीं रहे। 49 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बीते कुछ समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था और वह मैक्स अस्पताल में अपना ईलाज करवा रहे थे। राणा के निधन के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर ट्वीट कर दुख जताया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक जून को जसपाल राणा जर्मनी के म्युनिख शहर में आयोजित हुए (ISSF) वर्ल्ड कप से भारतीय टीम के साथ वापस नई दिल्ली लौट रहे थे। उसी समय फ्लाइट में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जहां साकेत इलाके के मैक्स अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया। दिग्गज खिलाड़ी ने ईलाज के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया। जसपाल राणा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा।  

जसपाल राणा जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए बड़ी क्षति है। राणा ने निशानेबाजी में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का अपार गौरव बढ़ाने का काम किया। एक कोच के रूप में युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और संपूर्ण खेल जगत के साथ है।

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा...

जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से मैं स्तब्ध और शोकाकुल हूं। वो एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच होने के साथ-साथ अत्यंत सहज, सरल और बहुत ही नेकदिल इंसान थे। उन्होंने वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप एवं एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया।

Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान

बता दें कि, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जन्में जसपाल राणा ने 12 साल की उम्र में ही अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल किया। वहीं, साल 1994 में विश्व शूटिंग चैम्पियनशिप में राणा ने स्टैंडर्ड पिस्टल शूटिंग के लिए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों क्षेत्रों में 600 से ज्यादा पदक अपने नाम किया। शूटिंग के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।

जसपाल राणा ने कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स को मिलाकर कुल 23 मेडल अपने नाम किए थे। बतौर खिलाड़ी के रूप में भी और करियर के बाद जूनियर और हाई परफार्मेंस ट्रेनर के रूप में राणा का करियर अनेकों उपलब्धियों से भरा हैं। साल 1997 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था उनके मार्गदर्शन में ही 2024 के पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर को दो कांस्य पदक प्राप्त हुए थे।

Read Also: Lifestyle: बरसात के मौसम में ऐसे बनाए रखें घर की खूबसूरती, सुरक्षा के लिए बरते ये सावधानियां

Read Also: Lifestyle: चिलचिलाती गर्मी में इन स्टेकेशन पर जाने का बनाइए प्लान, कूल-कूल एहसास के साथ होगी समय और पैसे की बचत