Weather Forecast: 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी बिहार में आंधी बारिश की चेतावनी, पहाड़ी इलाकों में सतर्क रहने की सलाह

image
weather update

UP Bihar Weather Forecast: देश के कई हिस्मों में उमसभरी गर्मी का कहर जारी है। मानसून कमजोर होने का असर साफ दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश की भारी कमी देखी जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि देश के कई हिस्सों में भारी होने और तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है।

इसके अलानवा कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाएं जो 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चल सकती हैं। तेज हवाओं से पेड़, बिजली के खंभे और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है, जबकि कई इलाकों में बिजली गिरने का भी खतरा है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे आंधी-तूफान के दौरान घर के अंदर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें।

इसके अलावा आईएमडी ने खराब मौसम से प्रभावित इलाकों में परिवहन और बिजली आपूर्ति में रुकावट की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधान किया गया है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित मौसम केंद्र ने 19 से 23 जुलाई के बीच कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। यह अलर्ट इसलिए जारी किया गया है, क्योंकि आज से दक्षिण-पश्चिम मानसून के साथ-साथ इस इलाके में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे पूरे राज्य में व्यापक बारिश होगी।

Read Also: CJP Protest: अस्पताल में भर्ती वांगचुक की पत्नी की दो टूक, ‘मेरी सहमति के बिना कुछ मत देना’

उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर उन इलाकों में जहां भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा अधिक है। इस बीच, आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर के लिए भी चेतावनी जारी की है। इसमें अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के साथ-साथ अचानक बाढ़, भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताई गई है। विभाग ने लोगों को शनिवार रात, रविवार सुबह और 20 से 22 जुलाई के बीच खास सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि इस दौरान मौसम के हालात काफी खराब रहने की उम्मीद है।

Read Also: Sonam Wangchuk Hospitalised: 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, CJP फाउंडर अभिजीत ने शुरू किया अनशन