Indi Alliance Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की इंडी गठबंधन के साथ बैठक खत्म हो गई। बैठक में सीनियर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब विपक्षी सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाल रहे हैं। वह शांतिपूर्ण तरीके से तीस जनवरी मार्ग पर गांधी स्मृति जा रहे हैं। यह विरोध मार्च नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे लाखों छात्रों के समर्थन में निकाला जा रहा है।
इस बीच दिल्ली पुलिस ने विपक्षी सांसदों की बस को अमित शाह के घर से पहले रोक दिया। पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए। हालांकि, कुछ देर बाद बैरिकेड्स को रास्ते से हटा दिया गया। राहुल गांधी का कहना है कि कांग्रेस और विपक्षी सांसद छात्रों के साथ खड़े हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हम उन छात्रों को याद करने जा रहे हैं जिन्हें हमने खो दिया। वे बच्चे जिन्हें नीट पेपर लीक के बाद अपनी जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
हम उन छात्रों के साथ खड़े होने जा रहे हैं, जो घायल हैं, जिन्हें न्याय और जवाबदेही की शांतिपूर्ण मांग करने पर पीटा गया। भारत के छात्र अकेले नहीं हैं। पूरा विपक्ष उनके और उनकी मांगों के साथ खड़ा है। इस बीच राहुल गांधी के आवास के बाहर दिल्ली पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। विरोध मार्च से पहले राहुल गांधी की विपक्षी सांसदों के साथ बैठक हुई।
अरविंद सावंत (SS UBT)
सुप्रिया सुले(एनसीपी शरद गुट)
महुआ मोइत्रा (टीएमसी)
महुआ मांझी (जेएमएम)
सौगत राय(टीएमसी)
मीसा भारती(आरजेडी)
संजय यादव(आरजेडी)
जॉन ब्रिटास (सीपीएम)
पी संतोष कुमार (सीपीआई)
राम जी लाल सुमन (एसपी)
ईटी मोहम्मद बशीर (आईयूएमएल)
किसी वजह से अखिलेश यादव मीटिंग में नहीं पहुंचे।
Read Also: UP: सपा विधायक आलमबदी आजमी का निधन, मुलायम सिंह यादव गंभीरता से सुनते थे बात, 5 बार बने MLA
Read Also: PM Modi on Paper Leak: फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का होगा गठन, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिया जवाब
