India vs IRE Vaibhav Suryavanshi: भारत और औयरलैंड के बीच आज से दो मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्लब मे खेला जाएगा। भारतीय टीम इस प्रारुप में एकदम बदली हुई नजर आएगी। टी-20 विश्वकप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव के बाहर हो जाने से टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं। टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को शामिल नहीं किया है और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली है।
मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे होगा, जबकि पहली गेंद शाम 6 बजे फेंकी जाएगी। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें हैं। ये देखना होगा कि 15 साल के वैभव को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका आज ही मिलता है या नहीं। वैस सूर्यवंशी को इस सीरीज में मौका मिलने के पूरे आसार हैं, क्योंकि आयरलैंड इंटरनेशनल स्तर पर कमजोर टीम आंका जाता है, ऐसे में सूर्यवंशी के डेब्यू के ज्यादा चांस है।
बारिश बिगाड़ेगी खेल
यह मुकाबला बेलफास्ट में खेला जाएगा और यहां बादल छाए हुए है। इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है और मुकाबला बार-बार प्रभावित हो सकता है। फिलहाल, बेलफास्ट में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि टी-20 का रोमांच बारिश की वजह से बाधित होता है या नहीं। हालांकि, इस मैच में करोड़ों लोग वैभव के डेब्यू और खेल देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
भारत और आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन...
भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
आयरलैंड की प्लेइंग-11: टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (C/WK), जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, बेंजामिन कैलिट्ज, लियाम मैकार्थी, रूबेन विल्सन, मैथ्यू हॉलार्ड और जय मूंदरा।
