Mango Halwa Recipe: मैंगो शेक को दीजिए ब्रेक! इस बार आम से बनाइए ऐसा लाजवाब हलवा, हर कोई पूछेगा इसकी रेसिपी

mango_Cp9VQK7km.jpg

Mango Halwa Recipe: गर्मियों का सीजन आते ही बाजारों में रसीले और मीठे आमों की रौनक देखने को मिलती है। वहीं आम का नाम सुनते ही आपके जहन में सबसे पहले मैंगो शेक, आमरस या फिर आम की आइसक्रीम का ख्याल आता होगा, लेकिन अगर इस सीजन आप आम से कुछ अलग रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं या फिर घर में आने वाले मेहमानों को खीर, हलवा या गुलाब जामुन की जगह कुछ नया परोसना चाहते हैं, तो आम का हलवा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

आम जितना खाने में स्वादिष्ट होता है, उतना ही इससे बना हलवा भी स्वादिष्ट होने के साथ पोषण से भरपूर होता है क्योंकि आम में विटामिन A, विटामिन C , फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जोकि हमारे शरीर को एनर्जेटिक और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं इसकी खास बात यह है, कि आम का हलवा बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और घर में मौजूद कम सामग्री में भी झटपट तैयार किया जा सकता है।

आम का हलवा बनाने के लिए इंग्रीडिएंट...

 2 पके हुए मीठे आम का पल्प लें

 1 कप सूजी लें

 3 बड़े चम्मच देसी घी

 1 कप दूध

स्वादानुसार चीनी

 ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर

 8–10 काजू (कटे हुए)

 8–10 बादाम (कटे हुए)

1 चम्मच कटे हुए पिस्ता

कुछ केसर के धागे

 आम का हलवा बनाने की विधि

सबसे पहले पके हुए आम को धोकर उसका पल्प निकाल लें। और मिक्सर में पीसकर एक स्मूद पल्प तैयार कर लें। इसके बाद एक कड़ाही में देसी घी डालकर इसे गर्म करें, और फिर सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें दूध डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि उसमें गुठलियां न बनें। जब सूजी अच्छी तरह फूल जाए, तब इसमें आम का पल्प और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक हलवा गाढ़ा होकर कड़ाही न छोड़ने लगे।

Read Also: Health: वजन कंट्रोल से लेकर चमकदार स्किन तक फायदेमंद हैं खरबूजे के बीज, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान

अब इसमें इलायची पाउडर और केसर वाले दूध को डालकर अच्छी तरह मिलाएं, और आखिर में कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालें, और 2 मिनट तक पकाएं। गैस बंद करें, और हलवे को सर्विंग बाउल में निकाल लें। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें और गर्मागर्म या हल्का ठंडा होने पर परोसें।

Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान

Read Also:  Lifestyle: चिलचिलाती गर्मी में रहना चाहते हैं कूल और हाइड्रेट, अपनाएं ये ड्रिंक्स, दिनभर रहेंगे ऊर्जावान