Shravan Somwar: कब से शुरू होगा सावन का महीना, कितने होंगे श्रावणी सोमवार ,जानें पूरी लिस्ट

bholenath_5_ezW-ofm.jpg

Shravan Somwar Vrat Date: सनातन धर्म में सावन के पवित्र मास का अपना महत्व और धार्मिक मान्यता है। भगवान आशुतोष का सबसे प्रिय मास सावन इस बार 30 जुलाई दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस सावन महीने की समाप्ति 28 अगस्त दिन शुक्रवार को सावन पूर्णिमा के दिन हो रही है। हिंदू धर्म में सावन का महीना अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस पूरे माह में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है जिससे भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 

भगवान आशुतोष की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। इस बार सावन मास में 4 सोमवार या 5 सोमवार का व्रत किया जाएगा, शिव भक्तों में इसको लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं भगवान शिव के प्रिय मास में कितने सोमवार का व्रत किया जाएगा।

कब शुरू होगा सावन का महीना

हिंदू पंचांग के मुताबिक, आषाढ़ पूर्णिमा के अगले दिन से सावन महीने की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि, इस साल दो ज्येष्ठ मास पड़ने की वजह से शिव भक्तों को सावन का इंतजार सामान्य से ज्यादा करना पड़ा। इस बार सावन 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त शुक्रवार को समाप्त होगा। इस दौरान पूरे महीने शिवालयों में भगवान आशुतोष के भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी।

सोमवार व्रत का महत्व...

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो श्रद्धालु सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखकर शिवलिंग का जल, दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक करते हैं और बेलपत्र, धतूरा, भांग, आक और सफेद पुष्प अर्पित करते हैं, उन पर भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं। साथ ही कुंडली में सभी ग्रह दोषों का अशुभ प्रभाव दूर होता है और शुभ फल की प्राप्ति भी होती है। इस साल सावन में चार सोमवार पड़ने वाले हैं।

Read Also: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT की जांच रिपोर्ट के बाद पहला एक्शन, ट्रस्ट ने 8 लोगों को नामजद करते हुए कराई FIR

पहला श्रावणी सोमवार: 3 अगस्त 2026

दूसरा श्रावणी सोमवार: 10 अगस्त 2026

तीसरा श्रावणी सोमवार: 17 अगस्त 2026

चौथा श्रावणी सोमवार: 24 अगस्त 2026

Read Also: मेटा ने कर दिया बड़ा धमाका, अब Facebook, Instagram और Whatsapp चलाने के लिए देने होंगे पैसे, पढ़िए पूरा रिचार्ज प्लान

Read Also: Rajesh Exports: तीन हजार करोड़ की कंपनी...कैसे कर दिया 15 लाख करोड़ का घोटाला, SEBI की जांच से क्यों मचा है हडकंप ?