Most Sixes In T20 Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को दुनियाभर में हिटमैन कहा जाता है। पूर्व कप्तान ने अपनी अक्रामक बल्लेबाजी के दम पर यह पहचान बनाई है। वर्षों से इंटरनेशनल क्रिकेट पर राज करने वाले रोहित शर्मा का एक दमदार रिकॉर्ड टूट गया है, वह रिकॉर्ड कोई और नहीं बल्कि क्रिकेट के फटाफट प्रारुप में सबसे ज्यादा टी-20 मैचों में छक्का लगाने का रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड को ऑस्ट्रिया के कप्तान करणबीर ने हंगरी के खिलाफ खेले गए एक मैच के दौरान तोड़ा है।
करणबीर सिंह ने हंगरी के खिलाफ 57 गेंदों में ताबड़तोड़ 164 रनों की पारी खेली, इस दौरान उनके बल्ले से 18 चौके और 12 छक्के निकले। इसके साथ ही कप्तान सिंह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। अब वह रोहित शर्मा की जगह नंबर एक कुर्सी पर काबिज हो गए। रोहित ने साल 2024 में टी-20 विश्वकप जीतने के बाद इस प्रारुप को अलविदा कह दिया था उनके नाम पर कुल 205 टी-20 छक्के दर्ज थे। अब करणबीर सिंह ने 207 छक्कों के साथ इस उपलब्धि को हासिल कर लिया।
टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के...
नाम..... टीम..... छक्के....
करणबीर सिंह (ऑस्ट्रिया) 207 छक्के
रोहित शर्मा (भारत) 205 छक्के
मुहम्मद वसीम (यूएई) 196 छक्के
सूर्यकुमार यादव (भारत) 179 छक्के
जोस बटलर (इंग्लैंड) 175 छक्के
Read Also: Cricket: अब सितंबर-अक्टूबर में भी होगा आईपीएल, 74 की जगह 94 होंगे मुकाबले, यह रही पूरी जानकारी
करणबीर सिंह ने 60 मैचों में किया कारनामा...
गौरतलब है कि, रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में कुल 159 मुकाबलों की 151 पारियों में 32.05 की औसत से 4231 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 200 या उससे अधिक छक्के निकले थे। लेकिन, ऑस्ट्रिया के कप्तान करणबीर सिंह ने रोहित शर्मा को सिर्फ 60 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में पीछे छोड़ने का काम किया। करणबीर सिंह ने 59 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 48.71 की औसत से 2533 रन बनाए, तो वहीं वह 207 छक्के लगाने में भी कामयाब रहे। अब तक वह टी20 इंटरनेशनल में 4 शतकीय और 20 अर्धशतकीय पारियां भी खेल चुके हैं। फिलहाल भी वह लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं और आगामी समय में वह कई बड़े कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।
Read Also: ICC W T20 WC: ऑस्ट्रेलिया मैनेजमेंट ने दिया बड़ा संकेत, चोट के बाद भी एलिस पेरी खेलेगी खिताबी जंग
