Ind vs Eng: लॉर्ड्स वनडे से पहले भारतीय टीम में फेरबदल, सुंदर की जगह इस युवा हरफनमौला को मिली जगह

harsh_dubey_rMqkpDkqD.jpg

Lord’s ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच कल रविवार को वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला होना है। सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर है। ऐसे में कल ऐतिहासिक मैदान पर होने वाले मुकाबले को दोनों टीमें जीतना चाहेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। 

लॉर्ड्स में खेले जाने वाले इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा था स्टार हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण बाहर हो गए थे। सुंदर ने पहले एकदिवसीय मैच में जीत के लिए नींव रखी थीं। अब वाशिंगटन के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया गया है। घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा ऑलराउंडर हर्ष दुबे को शामिल किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी पुष्टि कर दी है।

बीसीसीआई के अनुसार, वॉशिंगटन सुंदर को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान दाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। मेडिकल जांच के बाद उन्हें सीरीज के अंतिम मुकाबले से बाहर कर दिया गया था। बोर्ड ने बताया कि सुंदर अब स्कैन कराएंगे और आगे के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लेंगे। फिलहाल उनकी रिकवरी को लेकर कोई समय सीमा नहीं बताई गई है।

Read Also: Aloo Vada Pav: शाम के नाश्ते में बनाए कुरकुरा और टेस्टी आलू वड़ा पाव, लाजवाब स्वाद के लिए नोट कर लें यह Recipe

अब सुंदर के बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने हर्ष दुबे पर भरोसा जताया। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज और उपयोगी बल्लेबाज हर्ष ने पिछले कुछ समय में घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उन्हें एक बार फिर भारतीय टीम में जगह मिली है। हर्ष दुबे ने पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हर्ष ने अब तक दो एकदिवसीय मैचों में 7.08 की इकोनॉमी रेट से 4 विकेट से झटके हैं।

तीसरे एकदिवसीय मैच के लिए भारतीय टीम...

शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (VC), केएल राहुल (WK), ईशान किशन (WK), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे।

Read Also: Wooden Kitchen Cleaning Tips: चमक उठेंगे गंदे लकड़ी की कलछी, बेलन, चम्मच और चकला अपनाएं साफ रखने के ये आसान तरीके

Read Also: Health: एक दिन में कितना खाना चाहिए आम, इस फल का ज्यादा सेवन कर देगा आपको बीमार