Parliament Session: 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, सरकार को किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष?

parliament_js9p87_Db.jpg

अंजनी कुमार

Monsoon Session: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा कि भारत सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 जुलाई से 13 अगस्त तक संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाने को मंजूरी दे दी है। संसदीय परिपाटी के मुताबिक मानसून सत्र दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा भी कराई जाएगी। करीब तीन सप्ताह के इस मानसून सत्र में सरकार कई अहम विधेयकों को पारित कराने का प्रयास करेगी।

अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा, "भारत सरकार की अनुशंसा पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मानसून सत्र 2026 में संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाने की स्वीकृति दे दी है। यह सत्र 20 जुलाई, 2026 से शुरू होकर 13 अगस्त, 2026 तक चलेगा। रिजिजू ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे।"

पिछले दिनों मेडिकल की पढ़ाई से जुड़ी प्रतियोगी परीक्षा-नीट के पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का चढ़ावा चोरी विवाद जैसे कई मामले आये है। इस कारण संसद सत्र के दौरान हंगामा होने के पूरे आसार आशंका है। इन मामलों के अलावा तृणमूल के दो फाड़ होने का मुद्दा भी चर्चा में है। नजरें स्पीकर ओम बिरला के फैसले पर टिकी हैं। कांग्रेस अंडमान की ग्रेट निकोबार परियोजना पर भी लगातार हमलावर है। ऐसे में हंगामे और नारेबाजी से सत्र की कार्यवाही बाधित हो सकती है।

Read Also:  Weather Update: यूपी में बारिश से 31 लोगों की मौत, शाकुंभरी देवी मंदिर में बह गए श्रद्धालु और वाहन, आज 75 जिलों में अलर्ट

Read Also: Politics: बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, दिल्ली और हरियाणा समेत चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले, जानिए किसे-कहां मिली कमान