Ind vs Afg ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार एकदिवसीय सीरीज का आगाज हो रहा है। आज धर्मशाला में दोनों टीमें आमने-सामने होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि केएल राहुल (KL Rahul) को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने भेजा जा सकता है, जबकि ईशान किशन (Ishan Kishan) लंबे समय बाद वनडे प्रारुप में विकेटकीपिंग करते नजर आ सकते हैं।
विराट कोहली (Virat Kohli) की गैरमौजूदगी में नंबर तीन पर भरोसेमंद और काफी परिपक्व बल्लेबाज चाहिए। ऐसे में टीम के पास केएल राहुल (KL Rahul) के रूप में विकल्प मौजूद है। लंबे समय बाद एकदिवसीय में वापसी कर रहे ईशान किशन को विकेटकीपिंग संभालते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि, विराट कोहली (Virat Kohli Injured) चोट की वजह से सीरीज से बाहर हैं। ऐसे में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
धर्मशाला में होने वाले एकदिवसीय मैच से पहले भारतीय ट्रेनिंग सत्र में अलग दृष्य देखने को मिले हैं। लंबे समय से भारत के लिए एकदिवसीय फॉर्मेट में विकेटकीपिंग कर रहे केएल राहुल बल्लेबाजी करते हुए दिखाई तो वहीं ईशान किशन (Ishan Kishan) ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कोहली की गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट केएल राहुल को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए भेज सकता है। इससे पहले राहुल नंबर 5 पर टीम को संभालते हुए और फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं। लेकिन, अब बल्लेबाजी क्रम में बदलाव संभव दिखाई दे रहा है।
मोर्ने मोर्कल ने दिया संकेत
सीरीज के आगाज से एक दिन पहले हुई प्रेस वार्ता में गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल (Morne Morkel) ने कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) की जगह को लेकर कहा कि हमारे पर तीन बल्लेबाज ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल मौजूद हैं। हम भविष्य की तैयारियों को लेकर इसका फैसला लेंगे। केएल राहुल सीनियर बल्लेबाज है वह लंबे समय से टीम के संतुलन को लेकर बल्लेबाजी क्रम में ऊपर नीचे होते रहे हैं। अब से एकदिवसीय विश्वकप की तैयारियों को लेकर हमने काम शुरू कर दिया है।
