Jharkhand Student Protest: झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़कर विधानसभा की ओर कूच कर रहे हैं। सड़कों पर नारों की गूंज है और हाथों में मांगों को लेकर पोस्टर लहरा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हमने छात्रों को रोका नहीं है लेकिन छात्रों का कहना है कि पुलिस ने कंटीले बैरिकेड्स लगाए हुए हैं और कई जगहों पर लाठीचार्ज किया गया है।
कई जगहों के बैरिकेड्स तोड़कर छात्र विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं। भूख हड़ताल पर बैठे देवेन्द्र महतो भी एंबुलेंस में सवार होकर मार्च में शामिल हुए हैं। विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों का कहना है कि हमारे ऊपर वाटर कैनन का प्रयोग किया गया है, लेकिन प्रदर्शनकारी छात्र इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वाटर कैनन का पानी समाप्त हो गया है इसमें भी भ्रष्टाचार दिखाई दे रहा है।
भूख हड़ताल पर बैठे देवेन्द्र महतो का कहना है कि सीबू सोरेन अगर जिंदा होते, तो आज हमारे साथ सशरीर होते। उनका बेटा भी मुख्यमंत्री है और आज उनका जन्मदिन है। ऐसे में हम चाहते हैं कि हमें कोई खास तोहफा मिले, जिससे छात्र खुश हो जाएं। हमें ऐसा तोहफा नहीं चाहिए जिसमें खून का दाग हो और झारखंड कलंकित हो जाए। सरकार को छात्रों की बातों को मान लेना चाहिए।
गौरतलब है कि, रांची में रविवार को राज्य मंत्रियों की विशेष कमेटी और प्रदर्शन कर रहे छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीन दौर में करीब 5 घंटे तक चली मैराथन बातचीत पूरी तरह बेनतीजा रही। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने आज पूर्व घोषित 'विधानसभा घेराव' पर आगे बढ़ने का फैसला लिया।
Read Also: नीट पेपर लीक मामला: जांच एजेंसी ने 20,000 पन्नों की चार्जशीट की दाखिल, कोर्ट में CBI की दलीलें
विधानसभा मार्च के लिए आंदोलनकारी छात्र संगठनों ने प्रदर्शनकारियों से किसी भी बहकावे में न आने अपील की है। छात्रों को सुबह 10 बजे से पहले पुरानी विधानसभा के पास जमा होने के लिए कहा गया था, जहां से उनका एकजुट होकर नई विधानसभा की ओर शांतिपूर्ण पैदल मार्च शुरू हो गया है। जगह-जगह पर पुलिस और छात्रों के बीच झड़प देखने को मिल रही है।
Read Also: दिल्ली-NCR में झमाझम बरस रहे बादल, यूपी To राजधानी बदला मौसम का मिजाज, IMD ने दी जानकारी
