दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अभिषेक पोरेल पर बलात्कार के आरोप, HC ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

porel_BUq8hSTOx.jpg

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी और बंगाल के 23 के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक महिला ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज पर बलात्कार के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि क्रिकेटर ने शादी का झूठा झांसा देकर मंकुंडू स्थित अपने फ्लैट में उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा निजी पलों को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, उन्हें जबरदस्ती कमरे में बंद करके परेशान किया गया। जब पुलिस में शिकायत की बात कही तो सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेल किया जाने लगा।  

मामले में कोलकाता हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए क्रिकेटर को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए हैं साथ ही उनके लैपटॉप और फोन समेत इलेक्ट्रोनिक उपकरणों को जब्त करने को कहा है जिससे किसी आपत्तिजनक फोटो या वीडियो को लीक होने से रोका जा सके। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक पेन ड्राइव भी मिली है, जिसमें अहम सबूत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अदालत ने आदेश जारी करते हुए कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई को तेज किया जाए।

दिल्ली के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से गलत और झूठा बताया। उनका कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत बेबुनियाद है। पीड़ित महिला की नजर मेरे पैसों पर है वह गलत आरोप लगाकर पैसे लेना चाहती है। फिलहाल, मेरी पुलिस से कोई बातचीत नहीं हुई है। शुरुआती जांच पूरी होने के बाद मैं विस्तार से जानकारी दूंगा। यह मामला मोगरा पुलिस स्टेशन में दर्ज है और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट चुकी है।

Read Also: Ind vs Afg 2026: वनडे में एक और कीर्तिमान रचेंगे रोहित शर्मा, गांगुली और द्रविड़ को छोड़ देंगे पीछे, कैलिस से भी निकल जाएंगे आगे

पोरेल का आईपीएल करियर

अगर अभिषेक पोरेल के आईपीएल करियर की बात करें तो वह फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज पोरेल 2023 से इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। पिछले सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए चार पारियों में 108 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक वो 35 मैच खेलने में कामयाब रहे हैं।

Read Also: Health: मानसून में ऐसे रखें सेहत का ख्याल, नहीं तो पड़ेंगे बार-बार बीमार, खानपान से लेकर सावधानियां पढ़िए सबकुछ

Read Also: Ind vs Eng: लॉर्ड्स वनडे से पहले इंग्लैंड का बड़ा फैसला, इन दो दिग्गज खिलाड़ियों को कर दिया रिलीज