Cricket: चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, कप्तान शुभमन गिल चोटिल, वार्म-अप मैच में केएल ने संभाली कमान

gill_injured_sohH3qBX9.jpg

Ind vs SL XI: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। सीरीज से पहले टीम इंडिया श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेल रही है। इस मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल चोटिल है और उनकी जगह पर केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं। इस वॉर्म मुकाबले के पहले दिन गिल मैदान पर नहीं उतरे हैं।

गिल की चोट पर बीसीसीआई ने अपडेट देते हुए बताया कि भारतीय कप्तान को गुरुवार को अभ्यास के दौरान दाएं हाथ की फिंगर में चोट लग गई। ऐतियात के तौर पर उन्हें श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में नहीं उतारा है और मेडिकल टीम लगातार उन पर नजर बनाए हुए हैं। गिल की जगह पर केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि मुकाबले के दूसरे दिन गिल मैदान पर उतरते हैं या नहीं।

इससे पहले टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं, अब तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज के कंधों पर हैं। मध्यक्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट से उबर रहे हैं और वह रिहैब कर रहे हैं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण पूरी सीरीज नहीं खेल पाएंगे। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आगाज 15 अगस्त से गॉल में होगा। इससे पहले टीमें वॉर्म-अप मैच खेल रही है।

Read Also: ODI WC 2027: कब से कब तक खेला जाएगा वनडे विश्वकप, 14 टीमें लेंगी भाग, तारीखों का हो गया खुलासा

वॉर्म-अप के लिए दोनों टीमें...

श्रीलंका XI: निशान मदुश्का, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, केशरा नुवंता, रविंदु रसांथा।

भारत: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़।

Read Also: Cricket: 36 साल की उम्र में रफ्तार से आग उगल रहा दिग्गज खिलाड़ी, महान कपिल देव और डेल स्टेन छूट जाएंगे पीछे

Read Also: Cricket: डीपीएल में धुल का धमाका, 47 गेंद 9 छक्के और 6 चौके, 200 के स्ट्राइक रेट से ठोक दी सेंचुरी