MLC 2026: आईपीएल (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की तरफ से खेलने वाले स्टार खिलाड़ी दसुन शनाका (Dasun Shanaka) ने बड़ा धमाका किया है। अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट एमएलसी (MLC 2026) के एक मुकाबले में उन्होंने चार गेंदों पर चार विकेट झटके। सिएटल ओर्कास (Seattle Orcas) की ओर से खेलते हुए करियर की पहली हैट्रिक हासिल कर टीम को रोमांचक जीत दिलाई। श्रीलंका के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने बल्ले से भी योगदान दिया। इस ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद मैन ऑफ दा मैच के अवार्ड से नवाजा गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सिएटल ऑर्कास (Seattle Orcas) की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। जबाव में टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) आसानी से जीत की ओर बढ़ रही थी और आखिरी ओवर में उसे 15 रन की जरूरत थी। लेकिन, गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल रहे शनाका ने मैच का पूरा रुख ही बदल दिया। आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों पर बल्लेबाजों ने 5 रन बनाए, जिससे मुकाबला उनके पक्ष में जाता दिख रहा था।
इसके बाद शनाका ने लगातार चार गेंदों पर डोनोवन फरेरा, कैल्विन सैवेज, एडम मिल्ने और अम्शी डी सिल्वा को आउट कर इतिहास रच दिया। उन्होंने अंतिम चार गेंदों पर चार विकेट लेकर एमएलसी की पहली डबल हैट्रिक अपने नाम की। शनाका ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 26 रन देकर 4 विकेट झटके। इससे पहले उन्होंने बल्ले से भी 16 रन की अहम पारी खेली थी। शनाका के इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ दे मैच दिया गया।
इस जीत के साथ सिएटल ऑर्कास (Seattle Orcas) ने कम स्कोर का बचाव करते हुए मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2026) की सबसे यादगार जीतों में से एक दर्ज कर ली, जबकि शनाका का यह स्पेल लीग के इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस लीग में ऐसा कारनामा करने वाले वह अब तक के पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी है। इंडियन प्रीमियर लीग में वह राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं।
Read Also: Cricket: वाह...वैभव सूर्यवंशी...15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास, सचिन तेंदुलकर और शेफाली पीछे छूटे
Read Also: Cricket: कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी-20 मुकाबला, नोट कर लीजिए सबकुछ
