Lifestyle: बारिश के बाद बढ़ जाती है उमस और चिपचिपाहट? इन आसान ट्रिक्स से मिलेगी राहत

humidity_UliMMMNKT.jpg

How To Reduce Humidity: मानसून का मौसम चिलचिलाती गर्मी से राहत बेशक देता है लेकिन बरसात के बाद उमस और चिपचिपाहट बढ़ जाती है जिससे मुश्किल होने लगती है। कमरे में चिपचिपाहट, घुटन और पसीना इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि पंखा और कूलर चलने के बावजूद भी आराम नहीं मिलता है। कई बार तो हालात इतने बुरे हो जाते हैं कि घर के अंदर की हवा भारी और सीलन भरी महसूस होने लगती है, जिससे सोना, काम करना या आराम करना भी मुश्किल हो जाता है।

अगर आप भी बारिश के बाद घर में होने वाली इस चिपचिपी उमस से परेशान हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कुछ आसान और असरदार टिप्स अपनाकर आप घर के अंदर नमी को कम कर सकते हैं और अपने कमरे के वातावरण को ठंडा व फ्रेश बनाए रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, ऐसे ही आसान और असरदार उपायों के बारे में।

शरीर को हाइड्रेट रखें

मानसून के मौसम में अक्सर प्यास कम लगती है जिसकी वजह से कई लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी पाते। हालांकि, उमस और चिपचिपाहट के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसलिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसके अलावा आप नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ और ताजे फलों के जूस को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये पेय शरीर में पानी की कमी पूरी करने के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं।

हल्के और सूती कपड़े पहनें

बारिश के बाद बढ़ने वाली उमस और चिपचिपाहट से बचने के लिए कपड़ों का सही चुनाव करना बेहद जरूरी है। ऐसे मौसम में हमेशा हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। सूती के कपड़े पसीने को सोखने में मदद करते हैं, और शरीर को आरामदायक बनाए रखते हैं। वहीं बहुत टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनने से पसीना और गर्मी ज्यादा महसूस हो सकती है। जिससे चिपचिपाहट और बेचैनी बढ़ जाती है। इसलिए मानसून के दौरान आरामदायक और हवादार कपड़ों को अपनी प्राथमिकता बनाएं।

सही वेंटिलेशन

बारिश रुकने के बाद सबसे पहले बाहर के मौसम का जायजा लेना चाहिए। अगर बाहर की हवा में ज्यादा नमी नहीं है, तो कुछ देर के लिए घर की खिड़कियां और दरवाजे खोल दें। इससे कमरे में जमा बंद और नम हवा बाहर निकलने लगेगी और ताजी हवा अंदर आएगी। साथ ही सीलिंग फैन या एग्जॉस्ट फैन चलाने से कमरे में हवा का सर्कुलेशन बेहतर होता है और उमस कम महसूस होती है।

AC को ड्राई मोड पर रखे

बरसात के बाद बढ़ी हुई नमी और उमस को कम करने के लिए AC का ड्राई मोड काफी मद्दगार हो सकता है। इस मोड में एयर कंडीशनर कमरे की हवा से अतिरिक्त नमी को सोखने का काम करता है। जिससे चिपचिपाहट और घुटन कम महसूस होती है। अगर बारिश के बाद कमरे में नमी ज्यादा हो गई है, तो कुछ समय के लिए AC को ड्राई मोड पर चलाएं। इससे कमरे का वातावरण ज्यादा आरामदायक और फ्रेश महसूस हो सकता है।

Read Also: एक रंग का लुक, यानि मोनोक्रोम से भी दिख सकते हैं आप सुपर क्लासी और अट्रैक्टिव, अपनाएं ये ट्रिक्स

कमरे में गीले कपड़े न सुखाएं

उमस से बचने के लिए हमें कमरे के अंदर गीले कपड़े नहीं सुखाना चाहिए। गीले कपड़े सुखाने से घर में नमी बढ़ जाती है। इसके अलावा लंबे समय तक गीले कपड़े सुखाने से सीलन और बदबू की समस्या आती है। इसलिए बारिश के दौरान कपड़ों को ऐसी जगह सुखाएं जहां हवा का अच्छा वेंटिलेशन हो।

Read Also: Lifestyle:पोछा लगाने के बाद भी चिपचिपा रहता है फर्श? पानी में मिलाएं ये सफेद चीज, चमक उठेगी पूरी सतह

Read Also: Benefits of Mango: स्किन भी करेगी नेचुरल ग्लो, पाचन से लेकर आंखों की रोशनी तक, जानिए आम के अद्भुत फायदे