Ind vs Zim Abhishek Vaibhav: क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से इंटरनेशनल मैच खेलने मैदान में उतरने जा रहे हैं। वैभव का डेब्यू पिछली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ हो गया था, लेकिन इस सीरीज में वैभव का बल्ला खामोश रहा था। अब एक बार फिर से युवा बल्लेबाज के पास खुद को साबित करने का मौका होगा। इस बीच उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच सिक्सर किंग बनने की होड़ देखने को मिलेगी। दोनों बल्लेबाजों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन इस सीरीज के बाद पता चल जाएगा कि कौन जाएगा।
अगर साल 2026 की बात की जाए तो अब तक कीवि बल्लेबाज फिन ऐलन ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। जिन्होंने 40 मैचों में 90 छक्के ठोक दिए। इसके बाद भारत के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम आता है, वैभव ने 19 मैचों में 77 सिक्स (सभी टी-20 मैचों को मिलाकर आईपीएल और इंटरनेशनल) लगा दिए हैं। तीसरे नंबर की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज रियान रिकल्टन का नाम सामने आता है, जिन्होंने 76 छक्के लगाए हैं। इसके बाद दूसरे भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का नाम चौथे नंबर पर आता है।
अभिषेक और वैभव के बीच अंतर
भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने इस साल अब तक 74 छक्के लगाए हैं, जो कि वैभव सूर्यवंशी से कम हैं लेकिन दोनों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। अब जिंबाब्वे के साथ तीन मैचों की फटाफट प्रारुप वाली सीरीज शुरू हो रही है ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों भारतीय बल्लेबाज में कौन ज्यादा सिक्स लगाने में कामयाब हो पाता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ओपनर बल्लेबाजों को खेलने का मौका मिल सकता है। ऐसे में यह भी देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन सा बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाड़ी फिन ऐलन को पीछे छोड़ता है क्योंकि फिन भी भारतीय ओपनरों से ज्यादा आगे नहीं है।
