Patna: गोलीबारी पर बदले खान सर के सुर, बोले- 'उस वक्त इतना हंगामा था कि कुछ समझ नहीं आया'

khan_sir_uBv3CB0hlM.jpg
खान सर, पटना

Khan Sir Coaching Centre Firing: मशहूर टीचर खान सर की कोचिंग के बाहर हुई गोलीबारी में अब नया मोड सामने रहा है। बीती रात कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग का दावा करने वाले खान सर बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि माहौल इतना तनावपूर्व था कि कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसके अलावा पटना पुलिस ने गोलीबारी की खबरों का खंडन किया है।

घटना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए खान सर ने कहा था कि कोचिंग के अंदर फायरिंग हुई है। पुलिस जांच में फायरिंग की बात सामने ना आने पर उन्होंने अपना बयान वापस लिया है। उन्होंने कहा कि उस समय तनावपूर्ण माहौल था और मुझे जो गार्ड ने बताया था वहीं मैंने कहा। हालांकि, दर्ज शिकायत में फायरिंग की बात नहीं कही गई है और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग गई।

खान सर ने अपने बयान में कहा कि छात्रों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और संस्थान में पढ़ने वाले किसी भी छात्र को घबराने की जरूरत नहीं है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। कोचिंग परिसर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

क्या बोले पुलिस अधिकारी

पुलिस का मामले को लेकर कहना है कि, रात करीब 10:55 बजे 10 से 12 लोगों का एक ग्रुप कोचिंग सेंटर परिसर में पहुंचा। वह वहां मौजूद गार्ड के साथ हाथापाई करने पर आमादा हो गए। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: West Bengal: चुनाव हार के बाद सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘या तो हम लड़ेंगे या मरेंगे’