Ram Mandir Theft: चंपत राय और अनिल मिश्रा की ट्रस्ट से छुट्टी, चंदा चोरी विवाद में छोड़ा मंदिर ट्रस्ट

champat_66ZZsOPX2.jpg

Ram Mandir Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया अपडेट सामने आया है। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के दो सदस्यों चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख और एसआईटी की कठोर संस्तुति के बाद दिया गया। एसआईटी ने मामले की रिपोर्ट शासन को सौंप दी है, जिसके बाद आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा कई करोड़ रुपए की रिकवरी हो चुकी है।

इससे पहले इसी मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर पहली बार एपआईआर दर्ज की गई थी। इसमें आठ लोगों को नामजद किया गया था, साथ ही कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एसआईटी फिलहाल कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है। जांच एजेंसी आरोपियों के बैंक खातों, संपत्तियों, मोबाइल रिकॉर्ड और कथित लेनदेन की पड़ताल में जुटी है।

सूत्रों का कहना है कि एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में कुछ कड़ी सिफारिशें की गई थीं, जिसके बाद जांच की रफ्तार और तेज हुई। चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा भी इसी संस्तुति से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच का आदेश दे चुके हैं। इसके अलावा अपने अयोध्या दौरे पर उन्होंने अपने कार्यक्रम से चंपत राय को दूर रखा था।

 सरकार का कहना है कि अगर मामले में किसी प्रकार की अनियमितता और कोई जवाबदेही तय होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। फिलहाल, इस मामले में कई प्रकार के जवाब आना बाकी है। एसआईआटी लगातार जांच कर रही है और अभी वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा नहीं हुआ। विपक्ष इस मामले पर लगातार बीजेपी की योगी सरकार को घेर रहा है। 

Read Also: Cricket: धाकड़ खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के करियर पर संकट, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर, टी-20 में चुने नहीं गए

 गौरतलब है कि, जांच रिपोर्ट के बाद इस मामले में गुरुवार को बड़ा कदम उठाया गया और ट्रस्ट ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्ण मोहन की शिकायत पर यह रिपोर्ट दर्ज हुई। एफआईआर में राम शंकर यादव उर्फ टीनू, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडेय, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव को नामजद किया गया है। इसके अलावा कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है, जांच टीम अज्ञात की भूमिका की जांच कर रही है।

Read Also: NEET पेपर लीक मामला: रक्षा मंत्री के साथ शीर्ष मंत्रियों की हाई लेवल बैठक जारी, PMO के अधिकारी भी मौजूद

Read Also: Weather Update: यूपी में बारिश से 31 लोगों की मौत, शाकुंभरी देवी मंदिर में बह गए श्रद्धालु और वाहन, आज 75 जिलों में अलर्ट