Ind vs Zim Live: भारत का पहला विकेट गिरा, तीसरे मैच में अभिषेक फिर फ्लॉप, वैभव सूर्यवंशी का बल्ला उगल रहा आग

abhishek_show_HtQF2_z38.jpg

Ind vs Zim 3rd T20 Live: भारत और जिंबाब्वे के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। आज मैच से पहले टीम में दो बदलाव किए गए। सूर्यांश शेडगे और अशोक शर्मा की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई।

भारतीय टीम अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है ऐसे में उसकी नजरें क्लीन स्वीप पर होगी। दूसरी तरफ जिंबाब्वे इस मैच में जीत हासिल कर अपनी साख बचाना चाहेगी। भारत की ओर से ओपनिंग करने वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा आएं लेकिन तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा एक बार फिर से फ्लॉप हो गए। 

वह 4 गेंदों में 2 रन बनाकर मुजरबानी का शिकार बने। दूसरे छोर पर खड़े वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार शो जारी है। वैभव ने इस मैच में भी अपनी फिफ्टी पूरी की और वह अभी तक नाबाद 72 रनों पर खेल रहे हैं। तीसरे नंबर पर खेलने उतरे पिछले मैच के हीरो ईशान किशन कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 26 गेंदों में 29 रनों की पारी खेलकर कप्तान सिकंदर रजा का शिकार बने।

भारत का रहा दबदबा

उल्लेखनीय है कि, इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया है। दूसरे टी-20 मैच में भारत ने स्कोर बोर्ड पर 219 रनों का स्कोर खड़ा किया था इस मैच में भारत की ओर से ईशान किशन ने 81 और तिलक वर्मा ने नाबाद 60 रनों की पारी खेली  थी। भारत इस मैच में 90 रनों से जीतने में सफल रहा। कुल मिलाकर अब तक इस श्रंखला में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है।

Read Also: Ind vs Zim: वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकली धमाकेदार फिफ्टी, इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

Read Also: Ind vs Zim: अभिषेक और वैभव में कौन बनेगा Sixer King, जिंबाब्वे के साथ सीरीज रहेगी काफी अहम