Bollywood News: नहीं रहे देव आनंद के बेटे सुनील आनंद, 70 की उम्र में ली आखिरी सांस, हार्ट अटैक से गई जान

image
Dev anand and suneil anand

Suneil Anand Passed Away: हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता देव आनंद (Dev Anand) के बेटे सुनील आनंद (Suneil Anand) का 70 वर्ष की उम्र में लंदन में निधन हो गया है। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक आने के बाद सुनील आनंद को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सुनील आनंद के निधन की खबर से आनंद परिवार समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक छा गया है।

सुनील आनंद के निधन की पुष्टि उनकी भांजी जीना नारंग ने बयान जारी कर की। जिसमें उन्होंने बताया - बहुत भारी मन के साथ हमारा परिवार सुनील आनंद के निधन की पुष्टि करता है। इस मुश्किल घड़ी में हमें जो प्यार, संवेदनाएं, प्रार्थनाएं और समर्थन मिला है, उसके लिए हम सभी के बेहद आभारी हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस दुखद समय में हमारी निजता का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी बनाए रखें।

image
suneil anand

कौन थे सुनील आनंद?

प्रसिद्ध अभिनेता, फिल्ममेकर सुनील आनंद का जन्म 30 जून 1956 को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख (Zurich, switzerland ) में हुआ था। शुरुआती शिक्षा के बाद उन्होंने अमेरिकन यूनिवर्सिटी ( Washington DC) से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) में डिग्री हासिल की। इसके अलावा उन्होंने हांगकांग में मार्शल आर्ट्स की विशेष ट्रेनिंग भी ली थी। सुनील आनंद बचपन से ही फिल्मी माहौल में पले-बढ़े थे। अपने पिता देव आनंद से प्रेरित होकर उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

साल 1984 में सुनील आनंद ने अपने करियर की शुरूआत देव आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'आनंद और आनंद’ से बतौर अभिनेता की थी। इसके बाद वह साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म कार थीफ में नजर आए। इसके बाद उन्होंने- मैं तेरे लिए (1988) और मास्टर (2001) जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया, लेकिन उनकी फिल्में नहीं चली।

अभिनय में अपेक्षित पहचान न मिलने के बाद सुनील आनंद ने फिल्म निर्माण और निर्देशन की ओर रुख किया। उन्होंने नवकेतन फिल्म्स के बैनर तले कई प्रोजेक्ट्स संभाले और अपने पिता की सिनेमाई विरासत को आगे बढ़ाया।

Read Also:रिलीज के 2 दिन बाद ही OTT से हटाई गई फिल्म 'सतलुज’, दिलजीत दोसांझ ने दी प्रतिक्रिया

2011 में देव आनंद का हुआ निधन

बॉलीवुड के पहले 'फैशन आइकन' कहे जाने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार और सुपरहिट फिल्में दीं। 'गाइड', 'प्रेम पुजारी', 'हरे रामा हरे कृष्णा', 'जॉनी मेरा नाम', 'तेरे घर के सामने' और 'मंजिल' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अभिनय में एक अलग पहचान बनाई। अपनी खास संवाद शैली, सदाबहार मुस्कान और अनोखे अंदाज की बदौलत उन्होंने करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। 3 दिसंबर 2011 को 88 वर्ष की उम्र में लंदन में उनका निधन हो गया था।

Read Also:Bashir Badr Passed Away: स्मृति शेष: उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो...,91 साल की उम्र में खामोश हुई उर्दू शायरी की आवाज