राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अब ‘नो पॉकेट' ड्रेस कोड लागू, काउंटिंग के नियमों में भी कई बदलाव... बदल गए और कई नियम

ram_mandir_rule_iiDKLzjG4.jpg

अंजनी कुमार 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की जांच में अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बैंक खातों में जमा होने वाली रकम में काफी अंतर देखने मिला है। इससे मामले की जांच कर रही एसआईटी का शक और भी गहरा गया और तभी पता चला कि ट्रस्ट में रोजाना लाखों रुपये की चोरी की जा रही थी। मामले में बैंक कर्मियों से भी पूछताछ हुई साथ ही साथ एसआईटी ने कई अहम दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए। 

 इस बाबत राम मंदिर की व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं। कर्मचारियों के ड्रेस कोड से काउंटिंग को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चढ़ावे की काउंटिंग करने वाले कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड भी लागू किया गया है। इसके अलावा काउंटिंग हॉल में एंट्री से पहले कर्मचारी को दो चरणों की सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। 

 राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चल रही एसआईटी जांच को और अधिक दुरुस्त करने के लिए सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े कई नियम बदल दिए गए हैं। अब काउंटिंग हॉल में एंट्री से लेकर कर्मचारियों के पहनावे और काम करने के तरीके तक में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिससे मंदिर के कार्यों पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाई जा सके।

Read Also: Weather Live Update: तेज हवा और आंधी से बदला मौसम का मिसाज, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बरसे बादल

सूत्रों के मुताबिक, काउंटिंग करने वाले कर्मचारियों के लिए बिना पॉकेट वाली डार्क ब्लू रंग की ड्रेस पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही काउंटिंग का काम अब जमीन पर बैठकर कराया जाएगा और अब यह काम कुर्सी या मेज पर नहीं होगा। अब काउंटिंग हॉल में कर्मचारियों को मोबाइल फोन, कैमरा, बैग और अन्य निजी सामान को ले जाने की इजाजत नहीं होगी। इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं, काउंटिंग हॉल में जाने से पहले कर्मचारियों को अपने जूते-चप्पल भी बाहर ही उतारने होंगे।

 संवेदनशील इलाकों में प्रवेश को बेहद सख्त कर दिया गया है। केवल उन अधिकृत कर्मचारियों को ही काउंटिंग हॉल में जाने की इजाजत है जिनके नाम पहले से सत्यापित हैं। उनकी हर गतिविधि पर भी चौकस नजर रखी जा रही है।

Read Also: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT की जांच रिपोर्ट के बाद पहला एक्शन, ट्रस्ट ने 8 लोगों को नामजद करते हुए कराई FIR