Cricket: 36 साल की उम्र में रफ्तार से आग उगल रहा दिग्गज खिलाड़ी, महान कपिल देव और डेल स्टेन छूट जाएंगे पीछे

starc_-WAnsmf-J.jpg

Mitchell Starc Record: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रहे हैं। 36 साल के स्टार्क बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज में यह कारनामा कर देंगे, वह महान भारतीय खिलाड़ी कपिल देव को टेस्ट विकेटों की सूची में पीछे छोड़ देंगे। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच सीरीज का आगाज 13 अगस्त को होना है। पहला मैच डार्विन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 22 अगस्त को मैके में शुरू होगा। 

इस ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने अब तक 105 टेस्ट मैचों में 433 विकेट झटके हैं जबकि कपिल देव के नाम पर 131 टेस्ट मैचों में 434 विकेट दर्ज हैं। ऐसे में स्ट्रार्क को बराबरी करने के लिए एक और रिकॉर्ड तोड़ने के लिए दो विकेटों की जरूरत है। यह कारनामा करते ही स्ट्रार्क टॉप-10 टेस्ट विकेटटेकर्स में शामिल हो जाएंगे। कपिल देव के रिकॉर्ड के बाद स्टार्क की नजरें दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन के विकेटों पर भी टिकी होगी।

डेल स्टेन ने टेस्ट करियर में 439 विकेट झटके हैं। अगर बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई पेसर 7 विकेट ले लेते हैं, तो वो स्टेन को पीछे छोड़ देंगे। सीरीज से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान मिचेल ने कहा कि इसका मतलब है कि मैंने क्रिकेट काफी खेला है जिसकी वजह से आज मैं इस मुकाम पर खड़ा हूं। कपिल देव और डेल स्टेन जैसे महान खिलाड़ियों के साथ मेरा नाम जुड़ना बहुत सम्मान की बात है।

Read Also: Ind vs Zim: कब और कहां खेला जाएगा आखिरी टी-20 मैच, भारत ने फिर ICC रैंकिंग में हासिल की बादशाहत

आगे उन्होंने कहा कि, जब मैं खेल रहा होता हूं तो आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। मैं इन सबके बारे में ज्यादा नहीं सोचता। फिलहाल, हमारा लक्ष्य एकजुट होकर टीम प्रदर्शन पर हैं। मेरी सफलता का राज रफ्तार नहीं है बल्कि संयम और फिटनेस भी है। जब आप 16 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हो तो उम्मीद रहती है कि आपने अपने खेल में कुछ नया जोड़ा होगा। मैं लंबे समय से क्रिकेट खेल रहा हूं तो ऐसे में मैंने सीम और लाइन लेंथ पर बहुत काम किया है।

Read Also: Cricket: डीपीएल में धुल का धमाका, 47 गेंद 9 छक्के और 6 चौके, 200 के स्ट्राइक रेट से ठोक दी सेंचुरी

Read Also: Ind vs Zim Live: भारत का पहला विकेट गिरा, तीसरे मैच में अभिषेक फिर फ्लॉप, वैभव सूर्यवंशी का बल्ला उगल रहा आग