TMC Leader Jahangir Khan Arrest: पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रत्याशी रहे जहांगीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद से वह लापता चल रहा था। जिसे आज स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से गिरफ्तार किया। टीएमसी का यह पूर्व विधायक देश छोड़ने की फिराक में था। एसटीएफ की कार्रवाई ने इसे नाकाम साबित कर दिया।
हाल ही में हुए फाल्टा उपचुनाव के दौरान जहांगीर खान पर ईवीएम के साथ छेड़खानी, हिंसा और मतदाताओं को धमकाने के आरोप लगे थे। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के तेज तर्रार और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले आईपीएस अजय पाल शर्मा के बीच कड़ी बहस हुई थी। पुलिस अधिकारी अजय पाल शर्मा ने टीएमसी नेता को कड़ी चेतावनी दी थी कि अगर शांति व्यवस्था खराब हुई तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
खुद को बताया ‘पुष्पा’
टीएमसी नेता ने पुलिस अधिकारी की सख्ती के बाद कहा था कि अगर वह ‘सिंघम’ है तो वह ‘पुष्पा’ हैं। गौरतलब है कि, चुनाव में हुई गड़बड़ी की रिपोर्ट सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने फाल्टा का चुनाव रद्द कर दिया था। जिसके बाद 26 मई को फाल्टा में दोबारा मतदान हुआ था, तब जहांगीर खान ने मतदान से दो दिन पहले खुद को चुनाव से अलग कर लिया। चुनाव परिणाम में जीत बीजेपी के पाले में आई जबकि टीएमसी नेता चौथे स्थान पर रहा।
कोलकाता कोर्ट में किया जाएगा पेश
बता दें कि, जहांगीर खान पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। टीएमसी नेता पर मतदाताओं को धमकाने, हिसां, छेड़छाड़, वसूली और ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप हैं। उसे अदालत से कानूनी संरक्षण मिला हुआ था। उपचुनाव से पहले अदालत ने राहत दी थी, लेकिन 26 मई को कोलकाता हाईकोर्ट ने उसके पक्ष में दिए गए सभी रक्षाकवच वापस ले लिए।
अदालत के फैसले के बाद एसटीएफ ने जहांगीर खान को पकड़ने के लिए टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली और जहांगीर खान के एक सहयोगी का फोन जब ट्रैक किया गया तो एसटीएफ की टीम जहांगीर खान तक पहुंच गई और नेपाल बॉर्डर पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ अब टीएमसी नेता को कोलकाता अदालत में पेश करने के लिए वापस ला रही है।
Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान
