Don-3 Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा नोटिस, सांसद कंगना रनौत ने किया सपोर्ट

ranveer_singh_r0swzZqiR.jpg
रणवीर सिंह, फिल्म अभिनेता

Don-3 Controversy: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर का विवाद अभी जारी है। दोनों के बीच अभी तक कोई सुलह नहीं हुई है। यह विवाद फिल्म डॉन-3 को लेकर शुरू हुआ था। दरअसल, रणवीर सिंह ने फिल्म से बैक आउट ले लिया था जिसके बाद फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह से भरपाई करने की मांग की थी।

जिसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने अभिनेता रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया था। अब अभिनेता ने FWICE को लीगल नोटिस भेजा है। FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी अपने नॉन-कोऑपरेशन निर्देश को वापस ले लिया है।

संगठन ने कहा, हम लीगल नोटिस का कानूनी तरीके से जवाब देंगे। हम अभी भी रणवीर सिंह से अपील कर रहे हैं। हम उन्हें आमंत्रित करते हैं कि वे हमारे साथ बैठकर इस मुद्दे को तरीके से सुलझाएं और इंडस्ट्री के हितों की रक्षा करें। बातचीत के माध्यम से सुलह का रास्ता निकल आएगा।

कई सितारों ने छोड़ी डॉन-3

फिल्म निर्माता फरहान अख्तर की डॉन-3 फिल्म कई कारणों से लंबे समय से टल रही है। रणवीर सिंह से पहले कियारा अडवाणी ने प्रेग्नेंसी के कारण फिल्म को छोड़ दिया था इसके बाद विक्रांत मैसी ने भी फिल्म से किनारा कर लिया। विक्रांत को इस फिल्म के विलेन के रूप में देखा जाने वाला था लेकिन, जब रणवीर सिंह ने इससे अपने कदम पीछे किए तो विवाद शुरू हो गया।

कंगना ने किया रणवीर का सपोर्ट

इस विवाद पर बीजेपी सांसद और बेबाक क्वीन कंगना रंनौत से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़ें। आज रणवीर सिंह को सोचना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है, उनके इतने दुश्मन हैं। जब आप जिंदगी में आगे बढ़ते हैं तो कई तरह की रुकावटें आती हैं। आपको हमेशा सीधा रास्ता नहीं मिलता। मेरे साथ भी बहुत कुछ हुआ, लेकिन देखिए आज मैं कहां हूं। मेरी गाड़ी भी अच्छी चल ही रही है। कोई फर्क नहीं पड़ता, आखिर में सब ठीक हो जाता है।

Read Also: Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने बदला रंग, तेज हवा और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, दिन में छाया अंधेरा

बचाव में आए राम गोपाल वर्मा

इसके अलावा फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा भी रणीवर के सपोर्ट में आए और FWICE पर हमला बोलते हुए कहा कि स्टार अभिनेता को बैन नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि पुरानी सोच वाली संस्था पर बैन लगना चाहिए। इस समय कुछ लोग रणवीर सिंह की सफलता से डरे हुए हैं। धुरंधर की सफलता के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है।

Read Also: UP Chunav 2027: 'जिताऊ और टिकाऊ' प्रत्याशियों पर फोकस, अखिलेश यादव ने चल दिया बड़ा दांव, 403 सीटों का होगा सर्वे