Punjab Chunav: प्रधानमंत्री मोदी और सुखबीर सिंह बादल की सीक्रेट बैठक, चुनाव से पहले BJP और SAD में गठबंधन की आहट

punjab_alliance_h1BMqLX9Y.jpg

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसा सियासी घटनाक्रम घटा है, जिससे सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खेमे में बेचैनी बढ़ा दी है। दरअसल, शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह अचानक दिल्ली पहुंचे और संसद परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से विशेष मुलाकात की। हालांकि, दोनों पार्टियों की ओर से कोई आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया।

सियासी गलियारों में इस बैठक को पुराने राजनीतिक गठबंधन के रूप में देखा जा रहा है। पंजाब विधानसभा चुनाव में अभी कुछ ही महीनों का समय बचा है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों दल गठबंदन को लेकर चर्चा कर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पीएम मोदी और सुखबीर बादल के बीच यह मुलाकात बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय ने जहां इस पर चुप्पी साध रखी है, वहीं अकाली दल की ओर से संकेत दिए गए हैं कि बैठक के दौरान पंजाब के विकास, सीमावर्ती राज्य की सुरक्षा और जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई।

सुखबीर सिंह बादल ने मुलाकात के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के समक्ष पंजाब की बदहाल कानून-व्यवस्था का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया है। इसके अतिरिक्त, राज्य की मौजूदा सरकारी योजनाओं में फैले कथित भ्रष्टाचार, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले और लगातार पैर पसार रहे ड्रग माफिया पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय हस्तक्षेप की मांग की गई। भले ही इसे विकास और राज्य के हितों से जुड़ी एक ‘औपचारिक भेंट’ का नाम दिया जा रहा हो, लेकिन चुनाव से ऐन पहले दोनों शीर्ष नेताओं की यह व्यक्तिगत मुलाकात पूरी तरह राजनीतिक संदेशों से भरी है।

Read Also: Delhi: सरकार की Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने की कोशिश, Snapchat पर सक्रिय हुआ विदेश मंत्रालय

बता दें कि, पंजाब में इस समय आम आदमी पार्टी सत्ता में है, और कांग्रेस भी मुख्य विपक्ष के रूप में अपनी जमीन मजबूत कर रही है। इन दोनों मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को अकेले मात देना न तो अकेले बीजेपी के बस की बात है और न ही अकाली दल की। अगर ये दोनों दल एक साथ आते हैं, तो यह पंजाब की त्रिकोणीय लड़ाई को सीधे एक नए ध्रुव में बदल देगा। विधानसभा चुनाव में बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन कई समीकरणों को एक साथ साधेगा।

Read Also: Weather 7 August: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 12 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, पढ़िए पूरा अपडेट

Read Also: Bihar: पटना में युवक की मौत के बाद बवाल, पुलिस और पत्रकारों पर पथराव, गाड़ियों को किया आग के हवाले