Pune Ketan Murder Mystery: महाराष्ट्र के पुणे का एक ऐतिहासिक किला जिसमें ट्रेकिंग के दौरान हुई एक दुखद घटना जिसे शुरुआत में एक हादसा माना जा रहा था, वह अब संशय और कई सवालों के साथ हत्या की जांच में बदल गई। इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किले के टिकट काउंटर पर लगे सीसीटीवी की मदद से हुआ, जिसमें एक आदमी भीषण गर्मी में हुडी पहने कैद हो गया। जांच के बाद उसकी पहचान चेतन चौधरी के तौर पर हुई, जो सिया गोयल का प्रेमी निकला और दोनों ने मिलकर केतन को मौत की सजा दे दी।
किले के टिकट काउंटर के पास लगे सीसीटीवी की जब पुलिस ने जांच की तो 18 जून के दिन प्रेमी चेतन चौधरी 26 साल के व्यापारी केतन अग्रवाल और उसकी मंगेतसर सिया गोयल का पीछा करते हुए दिखाई दिया। इसके कुछ ही घंटों बाद केतन की मौत हो गई। सीसीटीवी में दिखाई दिए उस आदमी की संदिग्ध हरकतें, 33 डिग्री की भीषण गर्मी में हुडी पहनना और अजीब कपड़े देखकर पुलिस को मामले में शक गहराने लगा।
पुलिस ने इस वीडियो को देखने के बाद फिर से जांच करने का मन बनाया। महाराष्ट्र के पुणे में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोहागढ़ किले पर कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत का मामला अब एक बड़े आपराधिक षड्यंत्र में बदल गया। शुरुआती तौर पर इसे एक दुर्घटना माना गया था और बताया गया था कि फोटो खिंचवाने के समय केतन का पैर फिसल गया जिससे वह गहरी खाई में गिर गया। हालांकि, पुलिस जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले ने ऐसा मोड़ लिया जिसने सभी को सकते में डाल दिया।
पुलिस जांच में पता चला कि ये कोई हादसा नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश थी, जिसे केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर अंजाम तक पहुंचाया। पुलिस के हिसाब से 18 जून को केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ लोहागढ़ किले पर ट्रैकिंग के लिए गया था। जहां पर दोनों ने मिलकर इस हादसे को अंजाम तक पहुंचाया। शुरुआती तौर पर पुलिस इसे एक दुखद घटना मानती रही लेकिन बाद में फुटेज से सारी पोल खुल गई।
दोबार की गई सीसीटीवी की जांच
पुलिस ने जब इस मामले की दोबारा जांच करने के लिए फिर से टिकट काउंटर पर लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया और तो उस वीडियो में सिया गोयल और केतन दोनों के साथ उनके पीछे की कुछ दूरी पर एक युवक भी नजर आया। जून महीने की इस भीषण गर्मी में उस युवक का मुंह ढका हुआ था और उसने हुडी पहने हुई थी। इसके अलावा उसने हेडसेट भी लगाई थी जिसकी वजह से उसे पहचानना मुश्किल हो रहा था। इस कारण से जांच अधिकारियों का ध्यान उस युवक की ओर चला गया। बाद में फुटेज की जब बारीकी से जांच हुई तो पुलिस ने देखा कि जैसे ही सिया गोयल पीछे मुड़कर देखती है, तो वह युवक नीचे बैठ जाता है। जैसे वह खुद को छिपाने की कोशिश कर रहा है। बाद में उस युवक की पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई।
Read Also: 3 जून 1947: वो तारीख जिसने बदल दिया इतिहास और भूगोल, पढ़िए इसके पीछे की पूरी कहानी
कॉल रिकॉर्ड से खुली पोल
आगे पुलिस जांच नें पता चला कि सिया गोयल और चेतन चौधरी लंबे समय से लगातार संपर्क में थे और दोनों के बीच हजारों कॉल और कई घंटों तक हुई बातचीत हुई थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि दोनों के बीच काफी गहरे संबंध थे और इसी कारणवश केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। वह दोनों शादी करना चाहते थे और बीच में परिवार की नाराजगी आ रही थी। बाद में सिया की सगाई केतन से हो गई जिसके बाद इस वारदात को अंजाम देने के लिए प्लानिंग बनाई गई।
लोहागढ़ किले के गेटकीपर धीरज जाधव ने पुलिस को बताया कि जिस दिन घटना हुई, उस दिन चेतन चौधरी चेहरे पर मास्क लगाए और पूरी तरह लंबे स्पोर्ट्स कपड़ों में वहां पहुंचा था। जब उससे एंट्री टिकट लेने के लिए कहा गया तो उसने ये कहते हुए टिकट लेने से साफ तौर पर मना कर दिया कि वे केवल ऊपर एक्सरसाइज करने जा रहे हैं। हालांकि, उसका व्यवहार पहले से ही संदेह पैदा कर रहा था।
पुछताछ में पता चला कि सिया गोयल पहले भी कई बार केतन को लोहागढ़ किले पर ले जाने की कोशिश कर चुकी थी परिवार के सदस्यो का कहना है कि 14 जून को भी वे केतन को वहां लेकर गई थी और उस समय उसे खाई में धक्का देने की कोशिश की गई थी, लेकिन वे किसी तरह बच गया। इस बार केतन को मौका पाकर चेतन चौधरी और सिया गोयल ने धक्का देकर गहरी खाई में गिरा दिया। जिससे बचाव दलों की मदद से केतन को बाहर निकाला गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चेतन और सिया के बीच आ रही थी सगाई
परिवार का आरोप है कि पहली कोशिश नाकाम होने के बाद कुछ दिनों बाद दोबारा योजना बनाई गई और इस बार केतन की जान चली गई। फिलहाल के लिए पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को हत्या और साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि, पुलिस पूछताछ में दोनों ने केतन की हत्या का आरोप कबूल किया है और कहा कि साजिश इसलिए रची गई क्योंकि सिया केतन को छोड़कर प्रेमी चेतन के साथ भाग नहीं सकती थी क्योंकि समाज में बदनामी का डर था। केतन के साथ सगाई होने के बाद कोई दूसरा रास्ता नहीं दिखाई दे रहा था, वह दोनों साथ रहना चाहते थे।
Read Also: भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में शामिल पुलिस कर्मियों पर FIR, हत्या का मुकदमा दर्ज
Read Also: Cricket: आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी टीम में जगह? BCCI सचिव ने दे दी जानकारी

