Cricket: इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे से पहले बदला भारतीय स्क्वॉड, इस स्टार खिलाड़ी को किया शामिल, BCCI ने दी जानकारी

odi_team_5s1ctBDSV-.jpg
प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज

India Ire Eng Tour: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के साथ वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद विदेशी दौरे पर जाएगी। भारत को आयरलैंड (India vs Ireland) और इंग्लैंड (India vs England) के साथ टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है। इन देशों के साथ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड घोषित कर दिया था लेकिन अब अचानक से उसमें बदलाव किया गया है। बीसीसीआई (BCCI) की ओर से इसकी घोषणा की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अनुभवी तेज गेंदबाद मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को टीम से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) को शामिल किया गया है।

भारतीय टीम से सीरीज खेलने के लिए इस समय अफगानिस्तान की टीम दौरे पर है। जहां मुल्लांपुर में खेले गए एक मात्र टेस्ट मैच को भारत ने पारी और 300 रनों से जीत लिया। अब दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून से शुरू होगा। इस एकदिवसीय सीरीज के बाद टीम आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। 

पहले आयरलैंड के साथ दो टी-20 मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी और इसके बाद टीम सीधे इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इंग्लैंड के साथ भारतीय टीम को पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलनी है और बाद में तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। आयरलैंड दौरे से पहले टीम में एक बदलाव किया गया जिसकी जानकारी मंगलवार को बीसीसीआई ने दी।

Read Also: UP: शामली में धर्मांतरण का हाई-प्रोफाइल मामला, चांदनी ने झूठी मोहब्बत में फंसाया आयुष, तीन मौलवी शामिल

बीसीसीआई (BCCI) की ओर से जानकारी दी गई कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की जगह प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। सिराज स्क्वॉड से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम और मैनेजमेंट की बातचीत के बाद तेज गेंदबाज को आराम की सलाह दी गई है। यह फैसला लंबे इंटरनेशनल सीजन की वजह से लिया गया है ताकि खिलाड़ी आगामी सीरीज के लिए फिट रह सके। बाकी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे का भारतीय स्क्वॉड....

श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन (WK), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (VC), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान

Read Also: Ind vs Afg Test: टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया, सुंदर सुथार चमके