Chandni Chowk Street Food: अगर दिल्ली आएं तो चांदनी चौक की सैर जरूर करें, आपको दीवाना बना देगा इन स्ट्रीट फूड का जायका

chandni_chowk_IQp6wSoMC.jpg
चांदनी चौक, नई दिल्ली

Delhi Street Food: अगर आप खाने के शौकीन हैं और नई-नई जगहों का स्वाद लेना पसंद करते हैं तो दिल्ली आपके लिए बेस्ट विकल्प है। अगर आप दिल्ली आ जाते हैं तो चांदनी चौक पधारना बिल्कुल न भूलें। यहां आपको हर तरह का स्वाद चखने को मिल जाता है, चाहे वह देसी स्ट्रीट फूड हो या फिर किसी रेस्टोरेंट का खास व्यंजन। यहां पर लोग खासतौर पर खाने का मजा लेने पहुंचते हैं। अगर आप भी इस वीकेंड कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो चांदनी चौक के स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना ना भूलें। यहां का जायका आपको दीवाना बना देगा।

जंग बहादुर की कचौड़ी

जंग बहादुर कचौड़ी वाला फूड लवर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है यह जगह दिल्ली के चांदनी चौक में बेहद प्रसिद्ध और ऐतिहासिक दुकान है। यहां के चटपटे आलू, उड़द दाल की कचौड़ी और खास कचालू की चटनी के लोग इतने दीवाने हैं कि यहां की लंबी-लंबी कतारों को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वाद कितना बेमिसाल होगा।

नटराज के दही भल्ले

dahi_bahalla_SqOgUSH2t.jpg

जब भी आलू की टिक्की और दही भल्लों की बात होती है, तो मुंह में पानी आ जाता है। यहां मिलने वाली दही भल्ले की प्लेट दिखने में साधारण होती है, लेकिन स्वाद में बेहद खास होती है। मुलायम भल्लों पर भरपूर मात्रा में गाढ़ी और ताज़ी दही डाली जाती है। इसके ऊपर छिड़का जाने वाला खास मसाला और चटनी इसका स्वाद और भी बढ़ा देती हैं। यही अनोखा मसाला और दही का बेहतरीन संतुलन नटराज के दही भल्लों को अलग पहचान देता है।

जैन स्नैक्स कॉर्नर

जैन स्नैक्स कॉर्नर शुद्ध शाकाहारी स्नैक्स के लिए प्रसिद्ध एवं एक लोकप्रिय दुकान है। यहां स्वादिष्ट और ताजे नाश्ते की कई वैरायटी मिलती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। यह जगह अपनी पारंपरिक रबड़ी, कचौड़ी और भारतीय मिठाइयों के लिए जानी जाती है इसके अलावा साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण के लिहाज से भी स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच खास पहचान रखती है।

कुरेमल की कुल्फी

kulfi_q4jCw8YJI.jpg

कुरेमल मोहनलाल कुल्फी की दुकान मीठे के शौकिनों के लिए बेहद पुरानी जगहों में से एक है कुल्फी की हर वैरायिटी आपकों यहा देखने को मिल जाएगी। यह दुकान खासतौर पर ताज़े फलों के पल्प से बनी प्राकृतिक कुल्फियों और फलों के अंदर भरकर तैयार की जाने वाली स्टफ्ड कुल्फियों के लिए जानी जाती है। ड्राई फ्रूट कुल्फी से लेकर शुगर फ्री कुल्फी के विकल्प भी यहा मिल जाते हैं। यहां की जामुन और फालसा कुल्फी का स्वाद बेहद खास माना जाता है। इन कुल्फियों पर 22 तरह के मसालों से तैयार एक विशेष पाउडर छिड़का जाता है, जो इनके खट्टे-मीठे स्वाद को और भी बेहतरीन बना देता है।

Read Also: Cricket: अब सितंबर-अक्टूबर में भी होगा आईपीएल, 74 की जगह 94 होंगे मुकाबले, यह रही पूरी जानकारी

Read Also: Lifestyle: महीनों की गंदगी हो जाएगी साफ, चांदी की तरह चमक उठेगा किचन, बस अपनाएं यह आसान टिप्स और प्रोडक्ट्स