Cricket: उम्र 41 साल और स्ट्राइक रेट 200 के पार, इस खिलाड़ी ने चौथा शतक ठोक रच दिया इतिहास, रिकॉर्ड देख शरमा जाएंगे युवा खिलाड़ी

du_plesis_Xi8lmoimW.jpg
Faf Duplesis

MCL Faf Du Plesis: दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी फॉफ डुप्लेसी की उम्र इस समय 41 साल से ज्यादा हो गई, लेकिन फिटनेस, ऊर्जा और खेल के प्रति समर्पण भावना ऐसी कि बड़े-बड़े युवा खिलाड़ियों को मात दी जाए। इंटरनेशनल क्रिकेट को तो वह बहुत पहले छोड़ चुके हैं लेकिन टी-20 लीग लगातार खेल रहे हैं। दो साल पहले तक वह इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में वह आरसीबी टीम का हिस्सा थे। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के साथ टीम को शुरुआत देते थे।

 मौजूदा समय में वह मेजर क्रिकेट लीग में खेल रहे हैं। एमसीएल के पहले मैच में उन्होंने एक और शतक ठोक दिया। ये कोई साधारण शतक नहीं है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया। डुप्लेसी के शतक की बदौलत उनकी टीम ने 221 रनों के लक्ष्य हो बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। इस शतक की बदौलत उन्होंने अपनी टीम को बेहतरीन जीत दिलाई।

उल्लेखनीय है कि, एमसीएल 2026 का आगाज बड़े ही धमाकेदार अंदाज में हुआ। पहले मैच में टेक्सास सुपर किंग्स बनाम सिएटल ऑर्कास की टीमें आमने-सामने थीं। सिएटल ऑर्कास की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट ने शानदार शतक ठोका। उन्होंने 66 बॉल पर 104 रन बनाए। इसमें आठ चौके और छह छक्के शामिल रहे। सिएटल ऑर्कास ने 20 ओवर में 220 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। टेक्सास सुपर किंग्स की ओर से कप्तान फॉफ डुप्लेसिस ने आक्रामक अंदाज में पारी का आगाज किया।

Read Also: Cricket: धाकड़ खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के करियर पर संकट, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर, टी-20 में चुने नहीं गए

Read Also: Cricket: आईपीएल में होने जा रही सिक्सर किंग युवराज सिंह की वापसी, DC में निभाएंगे बड़ी जिम्मेदार