Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। प्री मानसून बरसात के बाद एक बार फिर से तेज धूप और लू का सामना कर रहे लोगों को राहत मिलने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 जून को लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ और प्री मानसून गतिविधियों के असर से मौसम में बड़ा बदलाव होगा और आंधी, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जिसके कारण तापमान में भारी गिरावट आने की संभावना है और लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।
आज मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं चल रही है। हालांकि, इस दिन किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं 10 जून को भी मौसम लगभग इसी प्रकार बना रहेगा और आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन 11 जून को मौसम अपनी करवट बदलेगा। जिसके कारण अधिकतम तापमान घटकर 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दोनों दिन हल्की से बहुत हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेगी। इसके बाद 12 जून को मौसम और अधिक सक्रिय होने वाला है। इस दिन भारी गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बारिश के बाद 13 जून को भी तापमान लगभग इसी तरह रहने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से अच्छी-खासी राहत मिल सकती है।
एनसीआर में भी बदलेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसून की शुरूआत होने से एनसीआर में अगले सप्ताह मौसम तेजी से बदलेगा। फिलहाल 9 और 10 जून को लोगों को भीषण गर्मी और तेज हवाओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन 11 और 12 जून को संभावित बारिश और आंधी के कारण तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। इससे लंबे समय से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Read Also: Patna Coaching Firing Case: खान सर की गिरफ्तारी पर रोक, पुलिस से मांगे सबूत और केस डायरी
