Ind vs Afg 2026: वनडे में एक और कीर्तिमान रचेंगे रोहित शर्मा, गांगुली और द्रविड़ को छोड़ देंगे पीछे, कैलिस से भी निकल जाएंगे आगे

rohit_sharma_EzA1fCiaR.jpg
रोहित शर्मा, भारतीय बल्लेबाज

Ind vs Afg 2026 Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के साथ अपनी धरती पर इस समय सीरीज खेल रही है, एक मात्र खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने पारी और 300 रनों से शानदार जीत हासिल की। टेस्ट के बाद अब तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज की बारी है। इस सीरीज की शुरुआत 13 जून से होने वाली है। खास बात यह है कि इस सीरीज में पूर्व भारतीय कप्तान दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खेलते हुए दिखाई देंगे।

सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। इस सीरीज में सभी की नजरें रोहित शर्मा पर रहने वाली हैं जो करीब पांच महीनों बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। रोहित ने अपना पिछला मैच इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड (Ind vs NZ) के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में खेला था। इस सीरीज में रोहित के पास बल्ले से कुछ बड़े कारनामे करने का मौका रहने वाला है जिसमें वह वनडे में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को पीछे छोड़ सकते हैं।

रोहित ने किया फिटनेस टेस्ट पास  

जानकारी के लिए बता दें कि, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के खेलने पर संशय बना हुआ था लेकिन, अब रोहित शर्मा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है जिसके बाद सीरीज में खेलने का मार्ग प्रशस्त हो गया। अगर इस सीरीज में रोहित शर्मा एक या इससे ज्यादा पचास प्लस का स्कोर बना लेते हैं तो वह दिग्गज पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को पीछे छोड़ देंगे और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की बराबरी कर लेंगे। इस एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा दो फिफ्टी लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह राहुल द्रविड़ को भी पीछे छोड़ देंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट में पचास प्लस स्कोर का रिकॉर्ड....

नाम                                                     फिफ्टी प्लस स्कोर

सचिन तेंदुलकर (भारत) -                   145 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां

विराट कोहली (भारत) -                      131 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां

कुमार संगकारा (श्रीलंका) -                 118 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) -                 112 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां

जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) -            103 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) -                    96 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां

महेला जयवर्धने (श्रीलंका) -                  96 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां

राहुल द्रविड़ (भारत) -                       95 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां

सौरव गांगुली (भारत) -                      94 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां

रोहित शर्मा (भारत) –                         94 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां

कैलिस छूट जाएंगे पीछे... 

इसके अलावा रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में एक और कारनामा करने जा रहे हैं। वह एकदिवसीय मैचों में तीन रन बनाते ही दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस (Jacques Kallis) को पीछे छोड़ देंगे। हिटमैन के एकदिवसीय मुकाबलों में 11577 रन हैं। वह एकदिवसीय मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नौवें स्थान पर काबिज है। ऐसे में रोहित शर्मा के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। 

Read Also: Cricket: खिलाड़ियों को नई राह दिखाएगा Sports Varsity, पूर्व कप्तान प्रियांक पंचाल ने किया लॉन्च, यह रही पूरी जानकारी

Read Also: Ind A vs SL A Live Match: सस्ते में निपटे वैभव और प्रभसिमरन, ऋतुराज ने ठोका शतक, भारत की 8 रनों से रोमांचक जीत