Karnataka Oath Ceremony: डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। बुधवार 3 जून को बेंगलुरु में शपथ ग्रहण आयोजित किया जाएगा। पार्टी के शीर्ष नेताओं, वीआईपी और हजारों समर्थकों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए हैं। इस शपथ ग्रहण के साथ ही कर्नाटक सरकार के भीतर लंबे समय से प्रतीक्षित नेतृत्व परिवर्तन का दौर पूरा हो जाएगा और शिवकुमार राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।
बताया जा रहा है कि, पहले चरण में उनके साथ करीब 8 से 10 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है, जबकि बाकी कैबिनेट का विस्तार 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के बाद किया जा सकता है। शपथ को लेकर डीके शिवकुमार का बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु वासियों की सुविधा को देखते हुए समारोह को सादा रखा गया है।
28 मई को सिद्धारमैया ने दिया था इस्तीफा
गौरतलब है कि, कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर लंबे समय से चल रहे सियासी बवाल के बाद सिद्धारमैया ने 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत के उन्होंने कहा था कि, मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है, अब ये राज्यपाल की जिम्मेदारी है कि वें अगले मुख्यमंत्री को नई सरकार के गठन के लिए निमंत्रण दें। कांग्रेस को दो स्वतंत्र विधायकों के साथ कुल 136 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जो कि विधानसभा में पार्टी को स्पष्ट बहुमत देता है।
Read Also: सूर्या हत्याकांड पर CM Yogi की दो टूक- ‘दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं...सबक सिखाना होगा’
संभावित मंत्रियों की लिस्ट...
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि शुरुआती सूची लगभग तैयार है। कुछ और नामों पर अभी विचार चल रहा है। अभी तक 10 संभावित नाम तय हो चुके हैं। राज्यसभा चुनाव के बाद कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा।
केजे जॉर्ज
जी परमेश्वर
रामलिंगा रेड्डी
केबी गौड़ा
यूटी खादर
एमबी पाटिल
सतीश जारकीहोली
प्रियंक खरगे
डॉक्टर यतींद्र (पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे)
लक्ष्मी हेब्बालकर
