Ind vs IRE: युवा सनसनी वैभव का क्यों नहीं हुआ डेब्यू? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बता दी साफ वजह

iyer_jkiewCx7p.jpg

Sreyas Iyer on Vaibhav Debut: भारत और आयरलैंड के बीच शुरु हुई टी-20 सीरीज में करोड़ों भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि वैभव सूर्यवंशी का पहले मैच में डेब्यू हो जाएगा लेकिन टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वैभव को जगह नहीं मिली। यानी वैभव को अभी डेब्यू के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान ने इसके पीछे वजह को साफ कर दिया है।

बेलफास्ट में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय कप्तान ने पहले टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस दौरान कप्तान ने बताया कि कुछ खिलाड़ी यहां पहली बार खेल रहे हैं इसलिए हमें यहां की परिस्थिति के बारे में कुछ पता नहीं है। हमें टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही लगा। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के ना खेलने पर उन्होंने कहा कि वह लड़का गन फायर है। आज के आधुनिक युग में ज्यादातर लोग इसी तरह का खेल पसंद करते हैं।

थोड़ा इंतजार करना होगा- अय्यर

वह बेहद अक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है लेकिन वैभव के अलावा दूसरे अनुभवी खिलाड़ियों ने सीजन में बेहतर खेल दिखाया है। इसलिए टीम मैनेजमेंट ने अनुभव को पहले तरजीह दी है इसी वजह से वह अंतिम ग्यारह में नहीं है। सही समय आने पर सूर्यवंशी भी भारत के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। अभी वैभव को थोड़ा इंतजार करना होगा।

Read Also: IPL 2027: अगले साल जल्दी शुरू हो जाएगा IPL, 15 मई को खेला जाएगा फाइनल मैच, संभावित तारीखें आई सामने

फिलहाल, कप्तान श्रेयस अय्यर के इस बयान से साफ हो गया कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल अनुभव को प्राथमिकता दे रहा है, जबकि वैभव सूर्यवंशी को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। श्रेयस ने यह भी बताया कि हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को अपने गेम पर भरोसा रखने और निडर होकर खेलने का निर्देश दिया है। साथ ही इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारियां की जा रही है।

Read Also: Cricket: धाकड़ खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के करियर पर संकट, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर, टी-20 में चुने नहीं गए

Read Also: Ind vs Afg 2026: वनडे में एक और कीर्तिमान रचेंगे रोहित शर्मा, गांगुली और द्रविड़ को छोड़ देंगे पीछे, कैलिस से भी निकल जाएंगे आगे