Earthquake In Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में शनिवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की गई। भूकंप की गहराई 215 किमी गहराई में दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार की शाम 7 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार के हताहत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस भूंकप का केन्द्र अफगानिस्तान का हिन्दुकुश क्षेत्र बताया जा रहा है।
वेनेजुएला में 900 से ज्यादा मौत
उधर, हाल ही में वेनेजुएला में भूकंप ने जोरदार तबाही मचाई और बुधवार आए दो विनाशकारी झटकों के बाद पूरी सहम गई। भूकंप से अब तक मरने वालों की संख्या 920 से ज्यादा हो गई है, जबकि 3 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। सरकार का कहना है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। इस त्रासदी के बाद वेनेजुएला में अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। वेनेजुएला में हुई इस त्रासदी के बाद पड़ोसी देश मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं।
Read Also: Terror Alert: दिल्ली और उत्तराखंड में खालिस्तानी आतंकी हमले की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
क्यों आते हैं भूकंप?
हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनजीवन को उठाना पड़ता है। भूकंप से मकानें गिर जाती हैं, जिसमें दबकर हजारों लोगों की मौत हो जाती है।
Read: एक रंग का लुक, यानि मोनोक्रोम से भी दिख सकते हैं आप सुपर क्लासी और अट्रैक्टिव, अपनाएं ये ट्रिक्स
