Kitchen Cleaning Tips: किचन यानी रसोईघर हर घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जहां स्वादिष्ट भोजन बनता है, स्वस्थ परिवार के लिए डाइट तैयार होती है, यह हमारे लिए किसी पूजा घर से कम नहीं होता है, लेकिन कभी-कभी यही रसोई हमारे के लिए परेशानी का कारण बन जाती है, खासकर जब सब्जियों का तड़का दीवारों पर लग जाता है और दीवारें चिपचिपी हो जाती है। तेल के छींटे, धुआं और मसालों के निशान मिलकर दीवारों की चमक खराब कर देते हैं। इसके अलावा हमारे बर्तन भी खराब होने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं, क्योंकि आज हम बताएंगे कुछ आसान और कारगर घरेलू उपाय, जिनसे आपकी किचन की दीवारें, बर्तन और महीनों से जमी गंदगी मिनटों में साफ हो जाएगी और किचन चांदी की तरह चमकने लगेगा।
सिरका और बेकिंग सोडा
अगर दीवारों पर तेल के दाग और चिकनाई जम गई हैं, तो सिरका और बेकिंग सोडा सबसे अच्छा उपाय है। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में आधा कप सिरका, आधा कप गुनगुना पानी और दो चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसे दीवारों पर छिड़कें और 10 मिनट तक छोड़ दें। फिर मुलायम कपड़े या स्पंज से रगड़कर साफ करें। सिरका तेल को ढीला करता है जबकि बेकिंग सोडा गंदगी को सोख लेता है।
एग्जॉस्ट फैन
किचन की दीवारों को बार-बार गंदा होने से रोकने के लिए यह जरूरी है कि एग्जॉस्ट फैन हमेशा चालू रखें, खासकर जब तड़का लगाएं। इससे तेल का धुआं बाहर निकल जाएगा और दीवारों पर नहीं जमेगा। अगर आपकी दीवारें टाइल्स वाली हैं, तो हर दो दिन में गीले कपड़े से पोंछना जरूरी है। ऐसा करने से तेल जमने का मौका ही नहीं मिलेगा।
दस्ताने
अगर आप किचन में बर्तन साफ करने के लिए दस्तानों का इस्तेमाल कर सकते हैं, तो दस्ताने आपके हाथ गंदे होने से बचाते हैं। इन्हें पहनकर बर्तनों का साफ करना चाहिए, इससे बर्तन जल्दी साफ हो जाते हैं और हाथों की खूबसूरती बनी रहती है। बर्तन रसोई का बेहद कीमती हिस्सा है। साथ ही साथ बर्तनों पर हाथ के निशान नहीं बनते हैं।
स्पंज वाइप
इसका इस्तेमाल गीले बर्तनों को सूखाने के लिए कर सकते हैं, आप किचन काउंटर टॉप और गैस स्टॉव के लिए कर सकते हैं। यह किचन ड्राउर हो या फ्रिज का गेट इन सभी की धूल हटाने में मदद करता हैं। इससे महीनों की धूल को भी आसानी से हटाया जा सकता है।
Read Also: Lifestyle: पानी की टंकी में जमी गंदगी हो जाएगी कुछ ही देर में साफ, इन आसान टिप्स को करिए फॉलो
स्पिन मॉप
इसका इस्तेमाल पोछा लगाने में किया जाता हैं और यह पोछे को बेहद आसान बनाता है। किचन के हर कोने को अच्छे से साफ करता हैं, कम पानी के इस्तेमाल करने पर भी ज्यादा सफाई करता हैं।
सफाई वाले कपड़े माइक्रोफाइबर
स्लैप से लेकर किचन की सिंक टैंक तक को आसानी से सफाई करता हैं। माइक्रोफाइबर की मदद से गंदे होने पर भी इनको आसानी से साफ किया जा सकता है। रसोई की खिड़की दरवाजे को भी आसानी से साफ किया जा सकता है।
सिंक स्ट्रेनर स्टेनलेस स्टील
यह सिंक की पाइप में गंदगी को जमने नहीं देता हैं और कूड़े को रुकने नहीं देता, जिससे सिंक काफी साफ रहती है। जिससे बैक्टिरीया नहीं पनपते और बदबू नहीं आती है। आप मिनटों में इसको निकालकर साफ कर सकते हैं, जिससे सिंक चकता है। सिंक रसोई का बेहद खास हिस्सा होता है।
Read Also: Health: एक दिन में कितना खाना चाहिए आम, ज्यादा आम का सेवन कर देगा आपको बीमार
Read Also: Health: शुगर से लेकर लीवर तक की बीमारियों में वरदान है सेब का सिरका, गुणकारी फायदे कर देंगे हैरान


