Jharkhand Student Protest: जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन खियांग्ते गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन

khaingte_arrest_-m8lP9Ein.jpg

Khiangte Arrest: झारखंड में छात्रों के आंदोलन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईडी ने यह गिरफ्तारी की है। रविवार को जेपीएससी के तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। खियांग्ते ने 22 जुलाई को अपना पद छोड़ा था और सीआईडी और जेपीएससी ने धांधली को लेकर छापेमारी की थी। अब उनकी गिरफ्तारी हुई है।

जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता सामने आने के बाद सीआई ने जांच प्रक्रिया शुरू की थी, तब एल खियांग्ते ने जेपीएससी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। खियांग्ते ने ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा राजभवन में भेजा था जहां पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस्तीफा स्वीकार किया था। इसके बाद सीआईडी ने जेपीएससी कार्यालय में कर्मचारियों से पूछताछ की और रखे अहम दस्तावेजों की भी जांच हुई।

ईडी ने दर्ज किया केस

अब सीआईडी यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में गड़बड़ी कैसी हुई और इसका मास्टरमाइंड कौन है। इसको लेकर जांच को तेज कर दिया है। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर सोमवार को केस दर्ज किया है। सीआईडी की एफआईआर पर ईडी ने मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक राज्य सरकार की ओर से कोई पत्र नहीं मिला है।

गौरतलब है कि, राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन जारी है। सोमवार को प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा कूच रहे हैं। अब तक आठ जगहों के बैरिकेड्स तोड़कर वह आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए कंटीले बैरिकेड्स किए हैं और जगह-जगह छात्रों पर आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया है।

Read Also: UP: बीजेपी में संगठनात्मक फेरबदल, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों के नामों पर लगाई मुहर, दिग्गजों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

धारा 163 लागू

इससे पहले रविवार को राज्य मंत्रियों की विशेष कमेटी और प्रदर्शन कर रहे छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीन दौर की करीब 5 घंटे तक बातचीत हुई थी जो पूरी तरह बेनतीजा रही। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने पूर्व घोषित 'विधानसभा घेराव' पर आगे बढ़ने का फैसला लिया था। विधानसभा मार्च के लिए आंदोलनकारी छात्र संगठनों ने प्रदर्शनकारियों से किसी भी बहकावे में न आने अपील की है।

विधानसभा घेराव को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। नया विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में (झारखंड उच्च न्यायालय को छोड़कर) बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है। इसके बावजूद छात्र लगातार विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं। अब तक आठ जगहों के बैरिकेड्स तोड़ चुके हैं।

Read Also: Jharkhand Protest: रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर कूच कर रहे प्रदर्शनकारी

Read Also: दिल्ली-NCR में झमाझम बरस रहे बादल, यूपी To राजधानी बदला मौसम का मिजाज, IMD ने दी जानकारी